{"_id":"67c9595028dbd2d18209b355","slug":"bihar-auditor-body-found-in-suspicious-condition-in-samastipur-news-in-hindi-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ऑडिटर का शव संदिग्ध हालत में बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ऑडिटर का शव संदिग्ध हालत में बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी
Thu, 06 Mar 2025 01:44 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:44 PM IST
सार
Bihar: दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के ऑडिटर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कार्यालय के कमरे से बरामद किया गया है। यह घटना डैनी चौक के पास स्थित जाइलो माइक्रो केयर फाउंडेशन की शाखा में सामने आई, जहां मृतक विकास कुमार (पुत्र फुलास सिंह, निवासी राजा पाकड़, फरीदपुर, वैशाली) रह रहा था।
विकास कुमार जाइलो माइक्रो केयर फाउंडेशन में ऑडिटर के पद पर कार्यरत थे और 3 मार्च को ऑडिट के लिए दलसिंहसराय ब्रांच पहुंचे थे। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह सफाई करने पहुंची एक महिला कर्मचारी ने उन्हें कमरे में बेड पर अचेत पड़ा देखा। इसके बाद उसने पास के कमरे में मौजूद ब्रांच मैनेजर को सूचित किया। बैंक मैनेजर चंदन कुमार ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के चाचा का कहना है कि विकास की साजिश के तहत हत्या कर शव को कमरे में लाकर रखा गया है। उन्होंने बताया कि विकास किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता था और न ही उसकी किसी से कोई दुश्मनी थी। परिजनों का मानना है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला है।