Bihar: 24 अप्रैल को पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर एटीएस सतर्क, दरभंगा रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान शुरू
Bihar: डीएसपी निधि कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर मिले विशेष इनपुट के आधार पर एटीएस और बम स्क्वॉयड की टीमें अलर्ट पर हैं। दरभंगा, मधुबनी और जयनगर रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की चूक न हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को मधुबनी जिले के भैरवस्थान में प्रस्तावित रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। एटीएस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड की टीमों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। इसी क्रम में दरभंगा रेलवे स्टेशन सहित मधुबनी और जयनगर रेलवे स्टेशनों पर गहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की जा रही है।
दरभंगा स्टेशन पर यह जांच अभियान एटीएस बिहार, रेल एसपी कार्यालय मुजफ्फरपुर की डीएसपी निधि कुमारी, जीआरपी थाना अध्यक्ष अभय कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते के जवान शामिल थे, जिन्होंने यात्रियों के सामान के साथ-साथ पूरे स्टेशन परिसर की सघन तलाशी ली।
पढ़ें: चलती ट्रेन में लूटपाट के दौरान युवती को फेंका नीचे, इलाज के दौरान तोड़ा दम; सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी निधि कुमारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर मिले विशेष इनपुट के आधार पर एटीएस और बम स्क्वॉयड की टीमें अलर्ट पर हैं। दरभंगा, मधुबनी और जयनगर रेलवे स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की चूक न हो। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। डीएसपी ने यह जानकारी मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे मीडिया को दी।