फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: 4 people including newly married couple of family of Darbhanga living in Delhi died due to suffocation

Bihar: दिल्ली में रह रहे दरभंगा के एक परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत; नवविवाहित जोड़े की भी जान गई

Fri, 15 Mar 2024 12:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 15 Mar 2024 12:04 PM IST
सार

Darbhanga News: कुसोथर पंचायत के मुखिया बसंत कुमार झा ने बताया कि सियालखन साह और उनकी पत्नी भी होली के बाद नई बहू को देखने के लिए जाने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही बेटे मनोज साह और उसकी बहू सुमन देवी की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: 4 people including newly married couple of family of Darbhanga living in Delhi died due to suffocation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : UDHAMPUR

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र के कुसोथर गांव निवासी सियालाल साह के बेटे और बहू सहित चार लोगों की दिल्ली के सरोजनी नगर में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, सियालाल साह के तीन बेटों सहित पूरा परिवार दिल्ली में रहकर बच्चों के खिलौना बनाने की फैक्ट्री चलाता है। गुरुवार को इनके किराए के घर में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान दम घुटने के कारण मनोज कुमार और उनकी पत्नी सुमन सहित दो भतीजी श्रुति कुमारी और निहारिका कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके भाई राकेश साह, उनकी पत्नी बेबी कुमारी और नंदलाल साह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक मनोज और सुमन की शादी पिछले साल 17 दिसंबर को हुई थी। पांच वर्षीय सृष्टि और साढ़े तीन वर्षीय सुजाता के घर में चाची सुमन के आने से काफी खुशी थी। वे अपनी मां के बजाय चाची के पास ही ज्यादा रहती थीं। सुमन का परिवार रानी गार्डन इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सियालखन साह और उसकी पत्नी गोरकी देवी दहाड़ मारकर रोने लगे। किसी तरह स्थानीय लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद वे दोनों ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आज दोपहर तक उनके दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कुसोथर पंचायत के मुखिया बसंत कुमार झा ने बताया कि सियालखन साह और उनकी पत्नी भी होली के बाद नई बहू को देखने के लिए जाने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही बेटे मनोज साह और उसकी बहू सुमन देवी की मौत हो गई। इस घटना की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed