फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   B.Ed student returning after Shraddha feast was crushed by an unknown vehicle

Samastipur: श्राद्ध का भोज खाकर लौट रहे बीएड के छात्र को अज्ञात वाहन ने कुचला, पटना ले जाने के दौरान मौत

Thu, 28 Mar 2024 01:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Mar 2024 01:58 PM IST
सार

Samastipur: जिले के पटोरी थाने के पटोरी-मदुदाबाद पथ के योगी चौक के पास किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से एक बीएड के छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र पटोरी थाने के हेतनपुर धमौन गांव के वार्ड 15 निवासी जितेंद्र राय का पुत्र प्रिंस कुमार (24) बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन
B.Ed student returning after Shraddha feast was crushed by an unknown vehicle
बीएड के छात्र को अज्ञात वाहन ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में मृतक छात्र के मामा रंजीत कुमार ने बताया कि उनका भांजा प्रिंस बीएड का छात्र था। रात वह मोहिउद्ददीनगर थाने के लवटोल टारा गांव से अपने एक संबंधी की मौत पर श्राद्ध का भोज खाकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान पटोरी-मदुदाबाद पथ के जोगी चौक के पास किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी।

विज्ञापन


सड़क पर गंभीर स्थिति में देख आसपास के लोगों ने उसे पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद गांव के लोगों ने ही फोन कर परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना पर जब परिवार के लोग पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने प्रिंस की गंभीर स्थिति को देख उसे पटना रेफर कर दिया। रात में ही परिवार के लोग उसे पटना ले जा रहे थे, इसी दौरान जंदाहा के आसपास मध्यरात्री उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लोग शव लेकर वापस गांव लौट गए। सुबह में घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन


टीचर ट्रेनिंग स्कूल का था छात्र 
परिवार के लोगों ने बताया कि प्रिंस अभी कुवांरा था। वह टीचर ट्रेनिंग स्कूल का छात्र था। इसके व्यवहार से गांव के लोग काफी प्रभावित रहते थे। प्रिंस की मौत की सूचना पर सुबह से ही घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा 
पटोरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है। अभी परिवार के लोगों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed