फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Amrit Bharat Express arrives in Madhubani for first time enthusiasm among people at Jhanjharpur station

Bihar: झंझारपुर स्टेशन पर पहली बार पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस, लोगों में खुशी की लहर; अब अमृतसर जाना होगा आसान

Sat, 16 May 2026 10:51 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 10:51 AM IST
सार

Bihar: मधुबनी जिले के झंझारपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार अमृत भारत एक्सप्रेस पहुंची। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली इस साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से मधुबनी और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।  

विज्ञापन
Amrit Bharat Express arrives in Madhubani for first time enthusiasm among people at Jhanjharpur station
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृत भारत एक्सप्रेस पहली बार मधुबनी जिले के झंझारपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। यह अमृत भारत एक्सप्रेस शीशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, राघोपुर और फारबिसगंज के रास्ते अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच शुरू की गई है। इस साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से मधुबनी जिले और आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन अमृतसर स्टेशन से चलकर झंझारपुर पहुंची और यहां से नव निर्मित अररिया-गलगलिया रेलखंड के रास्ते न्यू जलपाईगुड़ी जाएगी।

विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों की मांग पर शुरू हुई ट्रेन
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और झंझारपुर सांसद रामप्रीत मंडल ने रेल मंत्री से कई बार इस ट्रेन को झंझारपुर होकर चलाने की मांग की थी। इसी के मद्देनजर इस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन


ट्रेन पहुंचते ही स्टेशन पर उमड़ी लोगों की भीड़
अमृत भारत एक्सप्रेस के झंझारपुर स्टेशन पहुंचते ही क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी देखने को मिली। बड़ी संख्या में लोग ट्रेन को देखने और स्वागत के लिए स्टेशन पहुंचे। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
स्थानीय लोगों पेप्सी रामानंद महतो और अजय तीव्रवाल ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को अमृतसर जाने के लिए दरभंगा या समस्तीपुर जाकर ट्रेन पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। झंझारपुर से ही यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।


ये भी पढ़ें: शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की हत्या; मंगलसूत्र विवाद में ससुराल वालों पर गला दबाने का आरोप

नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों को भी होगा फायदा
स्थानीय लोगों ने रेल मंत्री से इस रूट पर और ट्रेनों के परिचालन की मांग की है। साथ ही झंझारपुर रेल लाइन से नई ट्रेनें चलाने की भी मांग उठाई गई है। लोगों का कहना है कि यह इलाका नेपाल सीमा से सटा हुआ है, इसलिए यहां ट्रेन सेवा बढ़ने से नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed