फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   a youth committed suicide by consuming poison In Samastipur

Bihar News: युवक ने जहर खाकर दी जान, पत्नी के काम को लेकर होता था विवाद; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 06 Mar 2025 01:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Mar 2025 01:54 PM IST
सार

Samastipur: पति और पत्नी दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। जिसके बाद आहत होकर पति ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
a youth committed suicide by consuming poison In Samastipur
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सोरमारचक गांव में एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान दीपक कुमार महतो के रूप में हुई है। मृतक की साली ज्योति कुमारी ने बताया कि बुधवार दोपहर उनके बहनोई ने नशीला पदार्थ खा लिया था।

विज्ञापन


जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो उन्हें इलाज के लिए दलसिंहसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। ज्योति के मुताबिक, दीपक पहले दूध नापने का काम करते थे, लेकिन हाल ही में एक निजी अस्पताल में काम कर रहे थे। उनकी पत्नी पूनम कुमारी भी एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर कार्यरत हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, पत्नी के काम को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसके चलते दीपक ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed