{"_id":"64f830d6f825e62bb803731a","slug":"darbhanga-police-register-fir-against-program-officer-who-harassed-his-wife-and-misbehaved-with-the-police-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Darbhanga Crime: पत्नी को प्रताड़ित करने वाले प्रोग्राम अफसर पर होगी प्राथमिकी दर्ज, पुलिस से की थी बदतमीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Darbhanga Crime: पत्नी को प्रताड़ित करने वाले प्रोग्राम अफसर पर होगी प्राथमिकी दर्ज, पुलिस से की थी बदतमीजी
Wed, 06 Sep 2023 01:31 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:31 PM IST
सार
दरभंगा में पत्नी को प्रताड़ित करने वाले प्रोग्राम अफसर के खिलाफ पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी। ऑफिसर ने पुलिस से भी महिला थाना में काउंसलिंग के दौरान बदतमीजी की थी।
विज्ञापन
महिला पुलिस से बदतमीजी करने वाला शख्स गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा में पत्नी के प्रताड़ना के मामले में गिरफ्तार प्रोग्राम अधिकारी की परेशानी बढ़ गई है। अब पुलिस भी उनके खिलाफ महिला पुलिस अधिकारियों के साथ बदतमीजी की प्राथमिक के दर्ज करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि दांपत्य जीवन एक धर्म है,आधार है, विश्वास है, प्रेम है, समर्पण है, प्रतिज्ञा है, पवित्रता है, और भी बहुत कुछ हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महिला थाना अध्यक्ष नुसरतजहां ने पीओ नवीन कुमार निश्चल और पत्नी प्रो. अनिता कुमारी को काउंसलिंग के लिए थाने पर बुलाया था। जहां दोनों को अगल-बगल में बैठाकर पुलिस के ने समझाने की कोशिश की। थाना पर पत्नी के साथ बैठाकर पूछना पीओ साहब को नागवार गुजरा। वह महिला थाना के पुलिस पर ही बिफर पड़े और चिल्लाने लगे कि इस तरह से बुलाने का अधिकार पुलिस को नहीं है। अगर पत्नी ने मेरे खिलाफ शिकायत की है तो आप प्राथमिक दर्ज करें। कानून संगत कार्रवाई करने के लिए आप स्वतंत्र हैं। इससे मैं डरता नहीं हूं। इतना कहने के बाद वह थाने से निकलने की कोशिश करने लगे, जिसे देख एक महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें बैठने को कहा।
विज्ञापन
पुलिस ने दांपत्य जीवन के बारे में ज्ञान दिया; तो भड़क गया महिला का पति
थाना परिसर में पुलिस अधिकारियो ने उसे ठंडे दिमाग से दांपत्य जीवन समझने को कहा। उन्हें बताया गया कि दांपत्य जीवन एक धर्म है,आधार है, विश्वास है, प्रेम है, समर्पण है, प्रतिज्ञा है, पवित्रता है, और भी बहुत कुछ है जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता हैं। इसके बाद पीओ साहब और आपे से बाहर हो गए और पुलिस अधिकारियों को भला बुरा कहते हुए गाली देने लगे। उसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों को देखने-दिखाने की बात करते हुए तेजी से बाहर निकलने कोशिश करते हुए पत्नी को जान से मारने की धमकी देने हुए कहा कि आज तुम घर चलो दिखाते हैं तुमको। इसके बाद नवीन कुमार निश्चल को पत्नी पर जानलेवा हमला करने और प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने पुलिस के साथ बदतमीजी करने के मामले को गंभीरता से लिया है। बताया जाता है कि पुलिस के बयान पर उसके खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की जाएगी। इसकी तैयारी भी महिला थाना अध्यक्ष ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीओ ने पत्नी को करंट लगाकर मारने की कोशिश की
प्रो अनीता और नवीन कुमार निश्चल दो जाति से होने के कारण 2007 में सुपौल जिले निर्मली स्थित एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था। उस दौरान डॉक्टर अनीता नौकरी में थी। जबकि सुपौल जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव निवासी नवीन को शादी के काफी दिनों बाद नौकरी मिली थी। नवीन अपने ससुराल पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव के पैतृक संपत्ति को बेचकर पटना में प्रॉपर्टी बनाने में जुट गया। इस दौरान उसने कई गाड़ियां खरीद ली। साथ पत्नी को जाति सूचक गाली देकर मारपीट और प्रताड़ित करने लगा। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ मधुबनी जिला के घोघड़िया और खुटौना थाना में भी प्राथमिक की दर्ज कराई थी। बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। इस बीच प्रो. अनीता के समस्तीपुर में नौकरी करने और पति के घनश्यामपुर तथा अलीनगर प्रखंड में तैनाती होने से दरभंगा एयरपोर्ट के पास उसने किराये का मकान लेकर जुड़वा दो बच्चों के साथ पति-पत्नी रहते हैं। इस बीच पीओ ने पत्नी को करंट लगाकर मारने की कोशिश की। इस बार तो उसने बच्चों को भी नहीं बक्शा। इसे देखते हुए प्रोफेसर महिला थाना पहुंच गई।