फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga Crime Threatened to kill doctor IMA appeals to police for security

Darbhanga Crime: डॉक्टर को जान से मारने की मिली धमकी, IMA ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

Thu, 22 Jun 2023 05:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 05:02 PM IST
सार

Darbhanga Crime: बिहार में दरभंगा जिले के जाने माने डॉक्टर मनोज कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। डॉक्टर ने बेंता थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। IMA दरभंगा के अध्यक्ष रमन कुमार ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ नगर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Darbhanga Crime Threatened to kill doctor IMA appeals to police for security
डॉक्टर मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के जाने माने इएनटी चिकित्सक डॉ मनोज कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद डॉक्टर ने इस संबंध में बेंता थाना में प्राथमिकी दर्ज कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में डॉ मनोज कुमार ने कहा कि 17 जून को पत्र के माध्यम से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया है कि पत्र में पहले मिलने के लिए कहा गया। तथा न मिलने पर जान से मारने की बात कही गई है। उसके बाद 18 जून को मुलाकात के दौरान आरोपी ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर किया। 

विज्ञापन


जान से मारने की धमकी मिलने के बाद डॉ मनोज कुमार ने IMA के सचिव को पत्र लिखकर घटना की जानकारी देते हुए कहा की रामनारायण झा ने उन्हें मिलने के लिए अपने रुदलगंज स्थित आवास पर मिलने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान रामनारायण झा ने उनपर हमला कर दिया। वहीं, डॉ मनोज कुमार ने रामनारायण झा पर आरोप लगाया है कि पिछले 30 मार्च को भी उनके व्हाटसएप पर बारह लाख रूपये की रंगदारी मांग इनके द्वारा की गई थी।
विज्ञापन


वहीं, पत्र मिलने के बाद IMA दरभंगा के अध्यक्ष रमन कुमार ने एक बैठक कर घटना की कड़ी निंदा करते हुए फैसला लिया कि चिकित्सकों का एक प्रतिनिधिमंडल दरभंगा प्रशासन से मुलाकात कर इस घटना की जानकारी देंगे, जिसके बाद चिकित्सको की एक प्रतिनिधिमंडल दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी देते हुए डॉ मनोज कुमार के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में बेता थानाध्यक्ष रेखा कुमारी ने कहा कि डॉ मनोज कुमार के द्वारा आवेदन दिया गया, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed