फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga Airport: Bad weather affects flights, two flights cancelled; No air service for these cities

Bihar News : खराब मौसम का असर फ्लाइट पर भी, दो फ्लाइट कैंसिल; दस दिसंबर तक इन शहरों के लिए विमान सेवा नहीं

Fri, 08 Dec 2023 08:58 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 08 Dec 2023 08:58 AM IST
सार

दरभंगा एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी के कारण मुंबई से दरभंगा आने वाली एसजी 115 फ्लाइट को पटना डायवर्ट कर दिया गया। विमान के दरभंगा पहुंचने को लेकर शाम साढ़े पांच बजे का समय दर्शाया जा रहा था।

विज्ञापन
Darbhanga Airport: Bad weather affects flights, two flights cancelled; No air service for these cities
खराब मौसम का असर फ्लाइट पर भी हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब मौसम का असर दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वालो यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली दो विमानों को गुरुवार को रद्द कर दिया गया। इस कारण इन दोनों विमानों से यात्रा करने वाले यात्रियों के अंतिम क्षण में विमान के रद्द होने से अफरातफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


10 दिसंबर को स्पाइसजेट की वेबसाइट पर कोई विमान उपलब्ध नहीं
बताया जाता है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर लो विजिबिलिटी के कारण मुंबई से दरभंगा आने वाली एसजी 115 फ्लाइट को पटना डायवर्ट कर दिया गया। विमान के दरभंगा पहुंचने को लेकर शाम साढ़े पांच बजे का समय दर्शाया जा रहा था। इस वजह से दरभंगा से मुंबई तक की यात्रा के लिए एयरपोर्ट पर यात्री लंबा इंतजार करते रहे। यात्रियों का कहना है कि दरभंगा से कोलकाता, दरभंगा से हैदराबाद, दरभंगा से अहमदाबाद की फ्लाइट 8 दिसंबर को स्पाइसजेट की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं बताई जा रही है। इतना ही नहीं दरभंगा से चेन्नई के लिए 8 और 10 दिसंबर को स्पाइसजेट की वेबसाइट पर कोई विमान उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


दरभंगा एयरपोर्ट पर दृश्यता घट कर पांच सौ मीटर रह गई थी
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली फ्लाइट (एसजी 8495) को रद्द किए जाने से यात्रियों में काफी नाराजगी देखी गई। हैदराबाद से विमान दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचा था। लेकिन, विजिबिलिटी काफी कम हो जाने से दरभंगा से हैदराबाद जानेवाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद के लिए फ्लाइट को रद्द किए जाने से यात्री परेशान रहे। बताया जाता है कि दरभंगा एयरपोर्ट पर दृश्यता घट कर पांच सौ मीटर रह गई थी। इस सम्बंध में स्पाइजेट से अपने साइट पर विमान के डायवर्ट किये जाने सूचना लगा कर यात्रियों को विमान के डायवर्ट होने की जानकारी देते हुए बताया कि दरभंगा में खराब मौसम रहने व एयरपोर्ट पर विजिबलिटी कम रहने के कारण विमान को पटना डायवर्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed