फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Criminals escaped by robbing cash and mobile including bike from a young man by showing pistol in Darbhanga

Bihar Crime: दो बाइक से चार बदमाश आए, फिर पिस्तौल सटाई और सब कुछ लूट ले गए; मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 Oct 2023 04:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Oct 2023 04:33 PM IST
सार

Darbhanga News: दरभंगा में बाइक से घर लौट रहे एक युवक से बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधी युवक के पास जो कुछ भी था वो सब लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Criminals escaped by robbing cash and mobile including bike from a young man by showing pistol in Darbhanga
सदर थाना, दरभंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के पुराने एनएच 57 पर खुटवाड़ा और एकभिंडा के बीच देर शाम बाइक सवार युवक से हथियार के बल पर लूटपाट की गई। पीड़ित के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पिस्तौल सटाकर 93 हजार रुपये नकदी सहित बाइक और मोबाइल फोन लूटा और फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर तत्काल सदर थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


काम निपटाकर अपने घर लौट रहा था पीड़ित युवक
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक की पहचान विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर नायाटोल निवासी आदित्य राज (26) सकरी से अपने व्यावसायिक कार्यों को निपटाकर लौट रहा था। इस दैरान खुटवाड़ा और एकभिंडा के नजदीक दो बाइकों से आए चार अपराधियों ने घेर लिया। फिर पिस्तौल के बल पर बाइक सहित 93 हजार की नकदी और मोबाइल लूटकर मधुबनी की ओर भाग गए। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस तत्काल अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन


पुराने एनएच 57 पर अक्सर होती है लूटपाट की घटना
स्थानीय सुधीर चौधरी ने बताया कि इस पुराने एनएच 57 पर आवाजाही कम रहने के कारण अक्सर लोगों के साथ लूटपाट की घटना होती रहती है। नए एनएच के बन जाने से सभी प्रकार की बड़ी गाड़ियों का परिचालन नए एनएच से होता है। लेकिन स्थानीय लोग शाम होने के कारण इसी सड़क से गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम एक युवक आदित्य राज ने लूट की घटना की सूचना दी थी। उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के दौरान कुछ बदमाशों का कुछ सुराग हाथ लगा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed