गया में सरेराह डॉक्टर की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, बेटी से छेड़खानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गया जिले के सोनडीहा गांव के पास गया-रफीगंज मार्ग पर बुधवार की रात एक डॉक्टर के सामने ही उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की गई। आंती थाना क्षेत्र का रहने वाला डॉक्टर परिवार गुरारू रेलवे स्टेशन से अपने घर लौट रहा था।
सरेराह बलात्कार और छेड़खानी का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने फोन पर बताया कि पूरी घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों को शहर के एक अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए भर्ती कराया गया है। कई थानों की पुलिस ने सोनीडीहा गांव में छापेमारी कर कई युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार सोनीडीहा गांव के पास लगभग दस से ज्यादा अपराधियों ने उनके मोटरसाइकिल को रोक लिया।
#Bihar; Man tied to a tree while his wife was allegedly gang-raped in Gaya's Konch on 13 June, the couple's daughter was also accompanying them. SSP Gaya says, 'We detained 20 men in this regard, out of which 2 have been identified. Further probe is underway.' pic.twitter.com/WpT9tTItum
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 15, 2018
अपराधियों ने डॉक्टर के हाथ-पांव बांध दिए और उनकी पत्नी और बेटी को पेड़ के सहारे बांध दिया। उसके बाद पत्नी से दुष्कर्म किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन लोगों ने अपराधियों से कैश और सामान लेकर जाने की अपील की, लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी।
महिला ने दुष्कर्म की बात कही है हालांकि, उसका कहना है कि उनकी बेटी के साथ केवल छेड़खानी हुई है। एसएसपी ने कहा कि शक के आधार पर सोनडीहा गांव से 20 युवकों को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता ने उनमें से दो की पहचान कर ली है। दोनों युवकों से पूछताछ कर घटना में शामिल उनके साथियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।