फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tension in gaya city of bihar, after a girl student's murder

गया में ऑनर किलिंग की वीभत्स वारदात, छात्रा की निर्मम हत्या के बाद तनाव का माहौल 

Thu, 10 Jan 2019 04:50 PM IST
अजय सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Thu, 10 Jan 2019 04:50 PM IST
सार

  • बिहार में गया के पटवा टोली की रहनेवाली थी छात्रा
  • परिजनों ने छात्रा के साथ जताई है दुष्कर्म की आशंका 
  • अपराधियों ने एसिड से जला दिया था छात्रा का चेहरा
  • आक्रोशित युवाओं ने मोमबत्ती जलाकर निकाला था मार्च

विज्ञापन
tension in gaya city of bihar, after a girl student's murder
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के गया में एक 16 साल की छात्रा की निर्मम हत्या के बाद शहर में पिछले पांच दिनों से तनाव का माहौल बना हुआ है। पांच दिन पहले पुलिस को छात्रा के शव के टुकड़े बरामद हुए थे। बुधवार की शाम सैकड़ों की संख्या में लोगों ने मोमबत्ती के साथ प्रदर्शन को उतरे थे और न्याय की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


छात्रा की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी और पहचान छिपाने के लिए एसिड से चेहरा जला दिया गया था। गया के पटवा टोली निवासी परिजनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई थी। पुलिस इसे ऑनर किलिंग बता रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस मामले को लेकर गंभीर नहीं है, वहीं पुलिस ने परिजनों द्वारा जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


छात्रा 28 दिसंबर को लापता हुई थी। परिजन बुनियादगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने गए, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और तीन-चार दिन तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की थी। चार जनवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ और दो दिन बाद छह जनवरी को कई टुकड़ों में छात्रा का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया एक युवक को किया गिरफ्तार

वजीरगंज कैंप के डीएसपी अभिजीत सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार जांच में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि मृतक की बहनों ने बताया कि वह 31 दिसम्बर को वापस घर लौटी थ, लेकिन मां-पिता पुलिस को कुछ भी नहीं बता रहे हैं। सिंह के मुताबिक हत्या के पहले बलात्कार की पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट से ही संभव हो पाएगी। 


गया में सीनियर पुलिस अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि 31 दिसंबर की रात छात्रा अपने घर लौटी थी। उसके बाद उसके पिता ने एक युवक के साथ उसे भेजा था। वह युवक उनके परिवार का परिचित था, जिसे हिरासत में लिया गया है। हालांकि उसने छात्रा की हत्या में शामिल होने की बात नहीं कबूली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed