फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: woman attempts suicide by swallowed piece of glass in Begusarai shelter home

बिहार: बालिका गृह में महिला ने कांच का टुकड़ा खाकर की खुदकुशी की कोशिश

Tue, 04 Sep 2018 09:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Sep 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Bihar: woman attempts suicide by swallowed piece of glass in Begusarai shelter home

बिहार में पटना और मुजफ्फरपुर के बालिका गृहों के विवादों में आने के बाद अब बेगूसराय का बालिका गृह भी विवादों में आ गया है। यहां एक महिला ने कांच का टुकड़ा खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। मामला रविवार की रात का बताया जा रहा है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


अस्पताल में लोगों के सामने रो रोकर सुनाई आपबीती

महिला के सदर अस्पताल में मौजूद लोगों को रो रोकर आपबीती सुनाई। उसने बालिका गृह की वॉर्डन और बाकी लोगोंं पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने कहा कि वॉर्डन द्वारा निर्वस्त्र कर उसे पीटा जाता है और भरपेट खाना भी नहीं मिलता। कुछ दिनों पहले ही शैंपू चोरी करने को लेकर उसे वॉर्डन ने खूब पीटा था। उसने कहा कि अब चाहे जो हो जाए वह दोबारा उस बालिका गृह में नहीं जाएगी।
विज्ञापन


घटना के बारे में पता चलते ही एसपी आदित्य कुमार ने नगर थाने को मामले की जांच के आदेश दे दिए और दो महिला कांस्टेबल को अस्पताल के बाहर तैनात किया। वहीं मामले पर वॉर्डन अनुजा कुमारी का कहना है कि उसपर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उसने कहा कि बालिका गृह में सभी की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed