फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: police attacked by liquor mafia in bhojpur district

बिहार: शराबबंदी अभियान के तहत छापेमारी करने गई पुलिस की पिटाई, 6 घायल

Sat, 18 Aug 2018 11:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
Bihar: police attacked by liquor mafia in bhojpur district

बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी शराब की तस्करी न हो इसके लिए पुलिस आए दिन छापेमारी करती है। इसी तरह की छापेमारी भोजपुर जिले में शुक्रवार देर रात को भी की गई। उसी दौरान कुछ शराब माफिया ने पुलिस पर ईंट और पत्थर से हमला किया। पुलिस की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हमले में नवादा के थानाध्यक्ष समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों का इलाज आरा अस्पताल में चल रहा है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा महादलित टोले में हुई। जिले के नवादा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा स्थित महादलित बस्ती में कुछ लोगों द्वारा शराब की खरीद बिक्री की जा रही है। जब थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने टीम के साथ वहां छापेमारी की तो वहां मौजूद शराब माफियों ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जब पुलिस पर हमला किया गया तो खुद को बचाने के लिए उन्हें वहां से भागना पड़ा लेकिन वहां मौजूद लोग शांत नहीं हुए। पुलिस के जाने के बाद उन्होंने पुलिस के वाहनों पर हमला करना शुरू कर दिया। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गए। मामले की जांच के लिए सदर एसडीपीओ पंकज कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ का कहना है कि मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। गुनाह साबित होने पर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed