फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: declaration of punishment to all convicts for woman Paraded Naked

बिहार: महिला को निर्वस्त्र घुमाने के सभी दोषियों को सजा का एलान

Fri, 30 Nov 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Updated Fri, 30 Nov 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
Bihar: declaration of punishment to all convicts for woman Paraded Naked
bihar women parade naked - फोटो : social media
बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया में महिला को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में सभी 20 दोषियों की सजा का एलान किया गया है। दोषियों में पांच को सात-सात साल की सजा सुनाई गई है साथ ही इनपर जुर्माना लगाया गया है। वहीं शेष 15 दोषियों को दो-दो वर्ष की सजा के साथ दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। भोजपुर के आरा सिविल कोर्ट मेंएडीजे-1 की अदालत ने सजा का एलान किया है।
विज्ञापन


इस मामले में  महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के साथ आगजनी, तोड़फोड़ और दंगा फैलाने के मामले में दोषी करार दिये गये सभी आरोपियों को सजा सुनायी गयी। पीड़ित महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में राजद नेता किशोरी यादव भी शामिल हैं। किशोरी यादव समेत पांच दोषियों को सात-सात साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


 इस मामले में 15 अन्य दोषियों को आगजनी, तोड़फोड़ और दंगा फैलाने के मामले में दो-दो साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही अदालत ने सभी आरोपितों को दो-दो हजार रुपये का आर्थिकदंड भी लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भोजपुर जिले में एक युवक का शव बरामद होने के बाद महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए उस निर्वस्त्र कर घुमाया गया था। इस दौरान महिला के साथ पिटाई की गई, साथ ही दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की गई थी।


मामले पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह एससी/एसटी के विशेष न्यायाधीश आरसी द्विवेदी की अदालत ने सभी दोषियों को आज सजा सुनायी है।  

मालूम हो कि बीते 28 नवंबर को मामले की सुनवाई के बाद सभी 20 आरोपितों को दोषी करार दिये जाने के बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तिथि तय कर दी गयी थी। मामले में स्पीडी ट्रायल के तहत तीन माह और आठ दिनों के बाद अदालत का ये फैसला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed