फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   3 minor sisters murdered at their house in Bihar Katoria

बिहार: घर में घुसकर की गई तीन नाबालिग बहनों की हत्या, रेप की आशंका

Wed, 06 Jun 2018 10:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
3 minor sisters murdered at their house in Bihar Katoria

बिहार के बांका जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने घर में सो रहीं तीन नाबालिग बहनों की हत्या कर दी गई है। तीनों की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया है। मामले की प्राथमिक जांच से लगा रहा है कि हत्या से पहले तीनों के साथ रेप की वारदात को भी अंजाम दिया गया था। वहीं पुलिस को घटनास्थल से कुल्हाड़ी, कुदाल सहित अन्य चीजें मिली हैं।

विज्ञापन

 


मंगलवार को हुई इस घटना पर पुलिस का कहना है कि जिले के कदरा गांव में ये तीनों बहनें अपनी मां के साथ रहती थीं। उनकी मां उस वक्त घर पर नहीं थी कि तभी कुछ अज्ञात युवकों ने तीनों बहनों पवि कुमारी (14), अनिता (9) और प्रियंका (7) की गला रेतकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटोरिया के थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक लड़कियों के पिता परमेश्वर यादव कोलकाता में नौकरी करते हैं और उनकी मां भी सोमवार रात को घर पर नहीं थीं। फिलहाल इन हत्याओं की पीछे क्या कारण है यह पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed