{"_id":"638a6d6ae4bc5775e90f5c7a","slug":"couple-reached-patna-from-washington-usa-adopted-a-disabled-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अमेरिकी दंपती ने बिहार आकर दिव्यांग बच्चे को लिया गोद, बोले- कराएंगे बेहतर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अमेरिकी दंपती ने बिहार आकर दिव्यांग बच्चे को लिया गोद, बोले- कराएंगे बेहतर इलाज
Sat, 03 Dec 2022 02:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, पटना
एएनआई, पटना
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 03 Dec 2022 02:56 AM IST
सार
बच्चे को गोद लेने वाली कैथरीन मिलर ने कहा कि हम बच्चे से बहुत प्यार करते हैं और खुश हैं। हमने एक फिजिशियन से बात की है और अमेरिका पहुंचते ही उसकी सर्जरी करवा देंगे।
विज्ञापन
वाशिंगटन से आए कपल ने दिव्यांग बच्चे को लिया गोद
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिका के वाशिंगटन से शुक्रवार को पटना पहुंचे एक कपल ने दिव्यांग बच्चे को गोद लिया है। पटना के दानापुर के एसडीएम प्रदीप सिंह ने बताया कि कपल को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को सौंप दिया गया है। तीन साल पहले अरिजीत नाम का विकलांग बच्चा प्रशासन को मिला था।
बच्चे को गोद लेने वाली कैथरीन मिलर ने कहा कि हम बच्चे से बहुत प्यार करते हैं और खुश हैं। हमने एक फिजिशियन से बात की है और अमेरिका पहुंचते ही उसकी सर्जरी करवा देंगे। दत्तक बच्चे के पिता कर्नल मिलर ने कहा कि हम बच्चे को गोद लेने के बाद बहुत खुश हैं। अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता लेकिन उसे हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएंगे। उसके साथ अपने अन्य बच्चों की तरह व्यवहार करेंगे।