फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Couple commits suicide in Patna, husband and wife jump in front of moving train near Danapur station

Bihar : पटना में दंपती ने किया सुसाइड, दानापुर स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने कूदे पति-पत्नी; महिला गर्भवती थी

Fri, 14 Apr 2023 02:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (दानापुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना (दानापुर) Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Apr 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
Couple commits suicide in Patna, husband and wife jump in front of moving train near Danapur station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पटना में दंपती ने सुसाइड कर लिया। महिला गर्भवती थी। दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना दानापुर स्टेशन स्थित यार्ड की है। घटना के बाद स्टेशन के पास हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इस बात की सूचना दानापुर स्टेशन स्थित GRP पुलिस और RPF पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद  GRP पुलिस यार्ड पहुंची और दोनों पति पत्नी के शव को कब्जे में लेकर दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन


GRP दानापुर के प्रभारी ने बताया कि दंपती ने शुक्रवार सुबह दंपती ने ट्रे के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह दोनों स्टेशन पहुंचे। महिला गर्भवती थी। कुछ देर स्टेशन पर रुकने के बाद दोनों यार्ड की ओर बढ़ने लगे। किसी ने सोचा नहीं था दोनों ऐसा करेंगे, इसलिए ध्यान नहीं दिया। यार्ड में जाने के बाद दोनों पटरी के पास ठहर गए। इसी बीच सामने से एक ट्रेन आ रही थी। जब तक लोग दोनों को रोकते, तब तक दोनों ट्रेन के सामने कूद गए। इसके बाद लोग और रेलवे की टीम वहां पहुंची। दोनों की लाशें क्षत विक्षत हालत में पड़ी थी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


दोनों घरेलु विवाद से परेशान थे
GRP दानापुर के प्रभारी ने कहा कि मरने वालों की पहचान सुमन कुमार (30) और उसकी पत्नी पूजा कुमारी (24) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतीत हो रहा था कि दोनों घरेलु विवाद से परेशान थे। स्टेशन पर आने के बाद दोनों ने आपस में बातें की। दोनों काफी दुखी लग रहे थे। इसके बाद अचानक यार्ड के तरफ चल गए। हालांकि, GRP पुलिस का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इसकी पड़ताल की जा रही है। परिवार वालों का कहना है दोनों परिवारिक कलह से परेशान थे। तंग आकर दोनों ने जान दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed