{"_id":"5ec4fcce8ebc3e90a7655551","slug":"coronavirus-live-updates-in-bihar-covid-19-cases-increase-in-patna-begusarai-madhubani-nalanda-khagaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में कोरोना वायरस के 60 नए मामले, 1579 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में कोरोना वायरस के 60 नए मामले, 1579 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
Wed, 20 May 2020 03:17 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 20 May 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 1,579 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि बीती रात कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकाश में आए 60 मामलों के के बारे में रिपोर्ट आज सुबह प्राप्त हुई है, जिनमें खगड़िया के 15, भागलपुर के 12, बांका के 11, नालंदा, मधुबनी और दरभंगा के छह-छह, सुपौल के दो, कटिहार और गोपालगंज के एक-एक मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल नौ मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले पटना में आए हैं जिनकी संख्या 167 है। इसके बाद मुंगेर में 133, रोहतास में 91, बेगूसराय में 82, मधुबनी में 79, नालंदा में 78, खगड़िया में 70, बक्सर और गोपालगंज में 64-64 मामले हैं।
विज्ञापन
भागलपुर में 59, जहानाबाद में 58, बांका में 51, सिवान में 45, कैमूर में 44, नवादा में 41, भोजपुर में 38, कटिहार में 35, पूर्णिया में 31, मुजफ्फरपुर में 30, सुपौल में 27, औरंगाबाद में 26, पश्चिम चंपारण में 25, शेखपुरा में 24, दरभंगा और सहरसा में 22-22, मधेपुरा में 20, पूर्वी चंपारण में 19, अरवल में 17, समस्तीपुर में 16, वैशाली एवं जमुई में 15-15 मरीज पाए गए।
विज्ञापन
लखीसराय, किशनगंज और सारण में 14-14, गया में 11, सीतामढ़ी में नौ, शिवहर में पांच तथा अररिया में चार मामले प्रकाश में आए हैं। बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 53,175 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 548 मरीज ठीक हो चुके हैं।