फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coronavirus in Bihar rate of recovery from Covid-19 increased to 93.87 percent

बिहार में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 93.87 फीसदी हुई

Sat, 10 Oct 2020 11:37 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sat, 10 Oct 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar rate of recovery from Covid-19 increased to 93.87 percent
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,140 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,94,965 हो गई। वहीं राज्य में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर भी बढ़कर 93.87 फीसदी हो गई है।

विज्ञापन


बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 10 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद कोविड-19 से मरनेवालों की संख्या राज्य में बढ़कर 944 हो गई। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 1,226 लोग मुक्त हुए हैं और इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,83,007 हो गई।
विज्ञापन



बुलेटिन में बताया गया कि शनिवार को कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या 93.87 फीसदी हो गई जो कि शुक्रवार के 93.79 फीसदी से थोड़ा ज्यादा है। राज्य में अब 11,014 लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण से पटना में तीन लोगों की मौत हुई। वहीं बांका और मुंगेर में दो-दो लोगों की मौत हुई जबकि अररिया और मधेपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।


वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा संक्रमण के 226 मामले पटना से सामने आए। इसके बाद भागलपुर से 64 मामले सामने आए। राज्य में सबसे ज्यादा पटना में 30,436 संक्रमण के मामले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed