{"_id":"5ea166fd8ebc3e903336f2b3","slug":"coronavirus-in-bihar-live-updates-new-covid-19-cases-increase-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में कोरोना वायरस के चार नए मामले, 147 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में कोरोना वायरस के चार नए मामले, 147 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
Thu, 23 Apr 2020 03:29 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 23 Apr 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुंगेर जिले में कोरोना वायरस के चार नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 147 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने गुरुवार को बताया कि मुंगेर जिले के जमालपुर के सदर बाजार में आज जो चार कोरोना वायरस के मामले सामने आए, उनमें एक पुरुष (30) और तीन महिलाएं (68, 61 और 60 वर्ष) शामिल हैं ।
विज्ञापन
संजय ने बताया कि ये सभी एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे। जमालपुर में पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकांश 60 वर्षीय उस सब्जी विक्रेता के संपर्क में आए थे, जिन्होंने पिछले महीने नालंदा जिले के बिहार शरीफ में तब्लीगी जमात के एक कार्यक्रम में भाग लिया था।
विज्ञापन
पटना एम्स में कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर जिला निवासी की गत 21 मार्च को जान चली गई थी और वैशाली जिला निवासी एक मरीज ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। बिहार के कुल 38 जिलों में से 17 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन