फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coronavirus in Bihar Live Update Hindi News Covid19 Positive cases toll rises

Coronavirus in Bihar: बिहार में 33 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 1178 हुई

Sun, 17 May 2020 12:48 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 May 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar Live Update Hindi News Covid19 Positive cases toll rises
कोरोना लॉकडाउन के दौरान घर लौटते प्रवासी मजदूर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस का कहर बिहार में तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में एक 65 वर्षीय महिला समेत 33 और लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,178 हो गई है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 33 नए मामलों में से सबसे अधिक 14 मामले मधुबनी जिले में सामने आए हैं। इसके बाद भोजपुर में छह और समस्तीपुर में तीन मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि दो-दो मामले जमुई, पूर्णिया और सिवान में तथा एक-एक मामला पटना, भागलपुर, कैमूर और लखीसराय में सामने आया है।
विज्ञापन


कुमार ने शनिवार देर रात ट्वीट किया कि बिहार में कोविड-19 से 33 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कुल मामले 1178 हो गए हैं। हम उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ 33 मरीजों की आयु और उनके निवास स्थान की सूची भी जारी की है। राज्य में अब 718 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में अभी तक कोविड-19 से सात लोग जान गंवा चुके हैं। दो लोगों की पटना तथा एक-एक व्यक्ति की रोहतास, मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चम्पारण और सीतामढ़ी में मौत हुई है। सभी सातों लोगों को पहले से ही अन्य बीमारियां थीं। इस संक्रामक रोग से अब तक 453 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।


दिल्ली, गुजरात तथा महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से लौटे प्रवासियों में से 454 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के सात केंद्रों में अभी तक कोविड-19 के 44,340 नमूनों की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed