फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coronavirus in Bihar Live Update Hindi News Covid19 Pandemic Positive cases and death toll rises

Coronavirus in Bihar: बिहार में 43 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1363 हुई

Mon, 18 May 2020 03:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Mon, 18 May 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar Live Update Hindi News Covid19 Pandemic Positive cases and death toll rises
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

बिहार में कोरोना वायरस के के आज 43 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 1363 हो गई है। 43 नए मामलों में से 37 मामले सोमवार दोपहर तक सामने आए हैं। जबकि इससे पहले छह नए मामले सामने आए थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के छह 43 नए मामलों में मुंगेर में सात, नांलदा में पांच, बेगूसराय में 15, खगड़िया में एक, गोपालगंज में नौ, नवादा में एक, पूर्णिया में एक, सहरसा में तीन और सुपौल में एक मामले शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनमें से छह का आंकड़ा रविवार रात्रि तक का है जो सोमवार सुबह प्राप्त हुआ है । इन सभी रोगियों के संपर्क में आए लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस से अब तक कुल आठ मरीजों  की मौत हो गई है। पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली सीतामढ़ी एवं खगडिया जिले में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।


बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 164 मामले पटना में आए हैं। इसके बाद मुंगेर में 133, रोहतास में 91, मधुबनी में 69, नालंदा में 73, बक्सर में 62, बेगूसराय में 70, खगडिया में 55, सिवान में 45, बांका में 40, भागलपुर में 38, कैमूर एवं भोजपुर में 36-36, नवादा में 36, गोपालगंज में 41, पूर्णिया में 31, जहानाबाद में 27, पश्चिम चंपारण एवं मुजफ्फरपुर में 25-25, औरंगाबाद में 22, सहरसा में 19, शेखपुरा में 21, पूर्वी चंपारण में 19, कटिहार एवं मधेपुरा में 18-18, दरभंगा में 16, समस्तीपुर एवं सुपौल में 15-15, लखीसराय, जमुई एवं किशनगंज में 14-14, अरवल में 15, वैशाली एवं सारण में 11-11, गया एवं सीतामढ़ी में आठ-आठ तथा अररिया एवं शिवहर में चार-चार मामले सामने आए हैं ।

बिहार में अब तक 48,488 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 499 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed