फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coronavirus Bihar Live Update Hindi News Covid19 Positive cases and death toll rises

Coronavirus in Bihar: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, मृतकों की संख्या सात हुई, अब तक 831 संक्रमित

Wed, 13 May 2020 03:13 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 May 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Bihar Live Update Hindi News Covid19 Positive cases and death toll rises
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

कोरोना वायरस का कहर बिहार में तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 879 हो गई है। पटना शहर स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित 56 वर्षीय महिला की बुधवार सुबह मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब सात हो गई है।

विज्ञापन


बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. रागिनी मिश्र ने बताया कि पटना शहर के आलमगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला गॉल ब्लाडर के कैंसर से पीडित थीं जिसके इलाज के लिए उन्हें कई बार अस्पताल जाना पड़ा और इसी दौरान वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दस मई को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल सात मरीजों की मौत हो चुकी है जिनमें पटना में दो तथा मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, वैशाली एवं सीतामढी जिले में एक-एक मरीज की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार के सभी 38 जिले अब कोरोना संक्रमण से प्रभावित हो चुके हैं और बुधवार तक कोविड-19 से संक्रमित मामले बढकर 879 हो गए हैं। बिहार में अब तक 40,150 नमूनों की कोविड-19 की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 390 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed