फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coronavirus Bihar Live Update Hindi News Covid19 Five BMP personnel Positive, cases toll rises

Coronavirus in Bihar: बिहार में मिलिट्री पुलिस के पांच कर्मी कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 579 हुई

Sat, 09 May 2020 03:06 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sat, 09 May 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Bihar Live Update Hindi News Covid19 Five BMP personnel Positive, cases toll rises
Sanjay Kr, Principal Secy (Health) Bihar - फोटो : ANI

कोरोना वायरस का कहर बिहार में भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बिहार मिलिट्री पुलिस (बीएमपी) के पांच कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 579 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सभी नए मामले पटना के खाजपुरा इलाके के हैं। उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। कुमार ने शुक्रवार शाम को ट्वीट कर बताया कि बिहार में कोविड-19 से पांच और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कुल संक्रमित लोगों की संख्या 579 हो गई है। पांचों पुरुष पटना के खाजपुरा इलाके के हैं और उनकी आयु 30, 36, 50, 52 और 57 वर्ष है। सभी बीएमपी जवान हैं। हम उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस राज्य के 38 में से 36 जिलों में फैल गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक पांच मरीजों ने जान गंवाई है और 307 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतास, मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी जिलों में एक-एक मामला सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले सभी लोग पुरुष थे और केवल एक को छोड़कर उनमें से सभी 60 वर्ष की आयु से कम के थे तथा उन्हें पहले से ही अन्य बीमारियां थीं।


कोरोना वायरस के सबसे अधिक 102 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं। इसके बाद बक्सर में 56, रोहतास में 54 और पटना में 46 मामले सामने आए। अधिकारियों ने बताया कि पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में सात केंद्रों में अभी तक कुल 32,767 नमूनों की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed