फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Corona Updates: After finding Covid case in Bihar, CM Nitish Kumar held a meeting, said- stay alert, wear mask

COVID Cases : बिहार में कोरोना का हाल देख सीएम नीतीश कुमार ने की व्यवस्था की समीक्षा, कोविड अपडेट देखें यहां

Fri, 22 Dec 2023 06:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 Dec 2023 06:52 PM IST
सार

बिहार में कोरोना के 2 ऐसे मामले आये हैं, जो राज्य में बाहर से आए लोगों में मिला है। उन्होंने बताया कि यह वेरिएंट बहुत घातक नहीं है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। और, दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Corona Updates: After finding Covid case in Bihar, CM Nitish Kumar held a meeting, said- stay alert, wear mask
कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में कोरोना के दो संक्रमित मरीज मिलने के बाद नीतीश सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थिल संकल्प भवन में उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने कोरोना को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से कोरोना की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल में ओमिक्रॉन परिवार का जे.एन. एक वेरिएंट के कई मामले देश में मिले हैं। बिहार में भी कोरोना के 2 ऐसे मामले आये हैं, जो राज्य में बाहर से आए लोगों में मिला है। उन्होंने बताया कि यह वेरिएंट बहुत घातक नहीं है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में हैं और स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के इस नये वेरिएंट के प्रति पूरी तरह सतर्क है और इसके बचाव के लिये सभी जरूरी उपाय किये जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


अस्पतालों में दवा, बेड, ऑक्सीजन की उपलब्धता रखें
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए RTPCR जांच की संख्या और बढ़ाई जाए। कोविड के निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप अस्पतालों में दवा, उपकरण, बेड, ऑक्सीजन, मानव बल एवं अन्य समी जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता रखें। उन्होंने कहा कि कोविड समुचित व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क एवं जागरूक करें। अस्पतालों में सभी लोग मास्क का उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सभी लोग सजग एवं सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानिए, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को क्या निर्देश दिया
  • देश के कई राज्यों में कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए RTPCR जांच की संख्या और बढ़ायें।
  • कोविड के निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप अस्पतालों में दवा, उपकरण, बेड, ऑक्सीजन, मानव बल एवं अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाओं की उपलब्धता रखें।
  • अस्पतालों में सभी लोग मास्क का उपयोग करें।
  • कोविड समुचित व्यवहार सुनिश्चित करने हेतु सोशल मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों से लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क एवं जागरूक करें।
  • लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं, सजग एवं सतर्क रहें।
केरल और आसाम से बिहार में कोरोना की इंट्री
पटना में गुरुवार को दो कोविड संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से एक पटना का और दूसरा बांका का रहने वाला है। एक मरीज को बिहटा ईएसआईसी और दूसरे को आईजीआईएमएस में इलाज कराने पहुंचा था। जांच में पता चला कि एक की ट्रैवल हिस्ट्री केरल की तो वहीं दूसरे की आसाम की है। युवकों की उम्र 25 से 29 साल के बीच है। स्वास्थ्य विभाग इनका जिनोम सिक्वेंसिंग कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed