{"_id":"6155e46a8ebc3e6247461b5a","slug":"cooperative-bank-loot-bhagalpur-of-more-than-29-lakh-rupees-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागलपुर: सहकारी बैंक में 29.22 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागलपुर: सहकारी बैंक में 29.22 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Thu, 30 Sep 2021 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:53 PM IST
सार
कुछ हथियारबंद नकाबपोश बदमाश भागलपुर जिले में स्थित एक सहकारी बैंक से 29 लाख रुपये से ज्यादा रकम लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Police
- फोटो : Police
विस्तार
बिहार में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में स्थित को-ऑपरेटिव बैंक को गुरुवार की शाम कुछ नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बना लिया। बदमाशों ने यहां बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश 29 लाख रुपये से ज्यादा की रकम लूटकर फरार हो गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बैंक के अधिकारियों के अनुसार लूटी गई रकम 29 लाख 22 हजार 600 रुपये है।
जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या कम से कम छह थी। इन्होंने बैंक के कैशियर के साथ मारपीट की और हथियार के बट से मारा। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बैंक कर्मचारियों और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन