{"_id":"644a4f69cd76ba177601c5d4","slug":"controversy-over-playing-music-in-wedding-procession-in-muzaffarpur-villagers-thrashed-fiercely-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर में बारात में गाना बजाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जमकर की मारपीट, महिला समेत छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर में बारात में गाना बजाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने जमकर की मारपीट, महिला समेत छह लोग घायल
Thu, 27 Apr 2023 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 27 Apr 2023 04:03 PM IST
सार
पीड़ित परिवार ने गांव के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना के बाद पीड़ित परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी के लिए तैयार दूल्हा गाड़ी में बैठा ही था, बारात निकलने के लिए तैयार थी। लेकिन इससे पहले ही जमकर मारपीट हो गई। इसमें महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना सकरा थाना क्षेत्र इलाके की है। मारपीट के दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, इलाके के नथुनी माझी के लड़के की बारात जाने वाली थी। लड़के के दरवाजे पर गाना बज रहा था। इसी दौरान मारपीट हो गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है की दरवाजे पर भोजपुरी में अश्लील गाने बज रहे थे। इस पर गांव के कुछ लोगों ने गाने का विरोध किया। लेकिन, दूल्हे पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। विवाद होते ही मारपीट शुरू हो गई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। मौके पर स्थानीय लोगों की भिड़ जुट गई। लोगो ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
इसके बाद लोगों ने झड़प में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सकरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, घायलों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर नगरी निवासी चंद्रदेव माझी, रघुनंदन माझी, मंदिरा माझी, रमेश कुमार, मनीष कुमार, अनीश कुमार और फूलवती देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने गांव के लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। मामले में सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।