फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   controvercial tweet of Lalu, Ask you is the murderer?

लालू का विवादित ट्वीट, गांधी की हत्या और मोदी को एक दूसरे से जोड़ा

Fri, 02 Oct 2015 11:33 AM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
controvercial tweet of Lalu, Ask you is the murderer?

महात्मा गांधी की जयंती पर लालू यादव ने एक विवादित ट्वीट कर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। अपने ट्वीट में उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से नरेंद्र मोदी को बापू का हत्यारा बताया है।

विज्ञापन


आरजेडी प्रमुख ने अपने ट्वीट में कुछ सवाल पूछे हैं और खुद ही उनके उत्तर भी दिए हैं। लालू ने कुछ इस अंदाज में सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा की बापू के हत्यारे को कौन पूजता है? जिसका जवाब आरएसएस है। फिर उन्होंने पूछा की आरएसएस को कौन पूजता है? जिसका जवाब बीजेपी है। तो बीजेपी को कौन चला रहा है, जवाब मिला मोदी। तो हत्यारा कौन हुआ?
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


जाहिर सी बात है कि उनके इस ट्वीट से विवाद होना तो लाजमी है। लेकिन उनके इस ट्वीट का जवाब उनको मिलने शुरू हो गए है। कई लोगों ने इस ट्वीट के लिए लालू को कटघरे में खड़ा किया है।

जमकर हो रही है आलोचना

controvercial tweet of Lalu, Ask you is the murderer?
ऐसा पहली बार नहीं है जब लालू ने किसी तरह का विवादित ट्वीट किया है। इससे पहले भी कई बार उन्होंने नरेंद्र मोदी और बीजेपी को निशाना  बनाते हुए कई ट्वीट किए हैं।

हालांकि, उनके इस ट्वीट पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है। लोग कई मुद्दों पर के लिए खुद लालू को ही दोषी ठहरा रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed