फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress Party: Bihar Congress veteran Ajay Singh Tunnu left the party; targeted at nepotism

Congress Party : बिहार कांग्रेस के पुराने दिग्गज ने छोड़ी पार्टी; परिवारवाद के जरिए किसपर निशाना साध निकले

Sat, 30 Mar 2024 06:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 30 Mar 2024 06:19 PM IST
सार

अजय सिंह टुन्नू ने कांग्रेस नेतृत्व के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से अत्यन्त दुखी और आहत होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Congress Party: Bihar Congress veteran Ajay Singh Tunnu left the party; targeted at nepotism
अजय सिंह टुन्नू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। औरंगाबाद और पूर्णिया सीट राजद के खाते में जाने से पहले ही कांग्रेस के कई नेता नाराज हैं। अब एक दिग्गज नेता और कांग्रेस कमिटी बिहार राज्य परिषद सदस्य अजय सिंह टुन्नू ने पार्टी छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आहत होकर इस्तीफा दे रहा हूं। 

विज्ञापन


आहत होकर पार्टी की इस्तीफा दे रहा 
मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के उपेक्षापूर्ण व्यवहार से अत्यन्त दुखी और आहत होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि लम्बे वर्षों तक पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारियों (युवा, प्रखंड अध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष, जहानाबाद एवं सदस्य अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी) का ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहा। इसके बावजूद मेरी उपेक्षा की गई। इससे मैं आहत हूं।
विज्ञापन


खरगे से इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह
कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ हो रहे दुव्यर्ववहार एवं उपेक्षापूर्ण व्यवहार को लेकर पार्टी फोरम पर मजबूती से आवाज उठाते रहा  पार्टी के जिम्मेवार पदों पर बैठे लोगों ने इसे न तो कभी गंभीरता से लिया न ही उनसे सकारात्मक बातचीत कर संवादहीनता दूर करने की कोशिश की। पराकाष्ठा तब हो गई जब पार्टी के जमीनी हकीकत से अवगत कराने पर नाराजगी और उपेक्षा का दंश झेलने पर मजबूर किया जा रहा है। बता दें कि टुन्नू ने बिहार राज्य परिषद की सदस्यता के साथ साथ पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से भी त्याग पत्र भेजा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से आग्रह किया है कि उनका इस्तीफा तत्काल स्वीकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed