फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress leader Kanhaiya Kumar demanded immediate rollback of the Agnipath scheme

Agnipath: 'केंद्रीय मंत्री सेल्समैन की तरह 'अग्निपथ' को बेचने की कोशिश कर रहे', कन्हैया कुमार ने की योजना वापस लेने की मांग

Sun, 26 Jun 2022 10:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 26 Jun 2022 10:10 PM IST
सार

सेना भर्ती की नई योजना का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में इस योजना के खिलाफ विरोध मार्च निकालेंगे।

विज्ञापन
Congress leader Kanhaiya Kumar demanded immediate rollback of the Agnipath scheme
कन्हैया कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

14 जून की शाम तीनों सेना के प्रमुखों ने अग्निपथ का एलान किया था, जिसके बाद अगले दिन से ही बिहार में इस पर बवाल शुरू हो गया। विरोध की यह आग बिहार से उत्तर प्रदेश होते हुए देश के कई हिस्सों में फैली। अब भी हजारों युवा इसके विरोध में सड़कों पर हैं। वहीं विपक्ष ने भी इसे लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे। इस बीच, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने रविवार को अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र को राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। उन्होंने सरकार से अग्निपथ योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन


सेना भर्ती की नई योजना का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को बिहार के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में इस योजना के खिलाफ विरोध मार्च निकालेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री सेल्समैन की तरह इस योजना को बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार देश में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए गंभीर नहीं है। अग्निपथ योजना लाकर, मोदी सरकार ने रक्षा क्षेत्र में नौकरियों को अनुबंधित कर दिया है। केंद्र सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ नहीं खेलना चाहिए। हम योजना को तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ऐसे समय में नई योजना लेकर आई है जब कई वर्षों से सशस्त्र बलों में लगभग कोई भर्ती नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना केवल रक्षा नौकरियों के अनुबंधीकरण की दिशा में एक कदम है। अग्निपथ को चार साल की सेवा अवधि पूरी करने के बाद रोजगार या पेंशन नहीं मिलेगा।

कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि केंद्र बेरोजगार युवाओं के दर्द या हताशा को नहीं समझता है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने 'वन रैंक, वन पेंशन' की बात की, लेकिन 'नो रैंक, नो पेंशन' की योजना बनाई है। यह योजना न तो देश के पक्ष में है और न ही सेना की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी है।


अग्निपथ: वायुसेना को 56,960 आवेदन मिले
भारतीय वायुसेना को अग्निपथ भर्ती योजना के तहत रविवार तक 56,960 आवेदन प्राप्त हुए। इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया इसके खिलाफ कई राज्यों में हिंसक विरोध प्रदर्शन के एक हफ्ते बाद शुक्रवार को शुरू हुई थी। वायुसेना ने रविवार को ट्वीट किया कि 56960! यह अग्निपथ भर्ती आवेदन प्रक्रिया के जवाब में वेबसाइट पर भविष्य के अग्निपथ से अब तक प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या है। पंजीकरण पांच जुलाई को बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed