फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Confirmed tickets are not available in trains, air fares also increased unexpectedly, passengers worried

Bihar:  ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा, विमानों का किराया भी अप्रत्याशित बढ़ा, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Tue, 21 Nov 2023 08:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 Nov 2023 08:27 AM IST
सार

छठ पर्व के बाद दरभंगा से महानगरों को जाने वाली फ्लाइट के टिकट में अत्यधिक वृद्धि से  ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Confirmed tickets are not available in trains, air fares also increased unexpectedly, passengers worried
दरभंगा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दरभंगा, लोकआस्था का महापर्व अब समाप्त हो गया है। लोगों को परदेस लौटने की चिंता सता रही है। क्योंकि ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है। विमान कम्पनियों ने भी अचानक अपने किराए में जबदस्त वृद्धि कर दी है। इससे छठ पर मनाने के बाद अब परदेस में नौकरी करने वाले लोग कन्फर्म टिकट के भाग दौड़ करने में लगे हैं लेकिन निराशा ही हाथ लगीं। छठ पर्व मनाने के बाद अपने अपने काम पर जल्दी पहुंचने के लिए अधिकतर लोग हवाई मार्ग को प्राथमिकता देते हैं। छठ पर्व के बाद दरभंगा से महानगरों को जाने वाली फ्लाइट के टिकट में अत्यधिक वृद्धि से मूल्यवृद्धि ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


दिल्ली का किराया बढ़कर 15902 रुपये हो गया है
दरभंगा एयरपोर्ट से यात्री सेवा प्रदान करने वाली एक विमानन कंपनी की वेबसाइट के अनुसार 21 नवंबर को दरभंगा से दिल्ली का किराया बढ़कर 15902 रुपये हो गया है। हालांकि, पटना से दिल्ली के टिकट का मूल्य 12497 रुपए है। दरभंगा से 22 नवंबर को 13276 रुपये है। दरभंगा से मुम्बई जाने वाली फ्लाइट का टिकट 21 नवंबर को जहां 25666 रुपए है। 22 नवंबर को 20626 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। 21 नवंबर को पटना से मुम्बई का टिकट 22328 रुपए है।
विज्ञापन


22 नवंबर को टिकट का मूल्य 18002 रुपए रखा गया है
दरभंगा से बेंगलुरु की बात करें तो 21 नवंबर को 13434 जबकि 22 नवंबर को 14590 रुपए रखा गया है। वहीं दरभंगा से अहमदाबाद जाने के लिए 21 नवंबर को 23482 और 22 नवंबर को 21750 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। दरभंगा से हैदराबाद के लिए 21 नवंबर को 21466 और 22 नवंबर को टिकट का मूल्य 18002 रुपए रखा गया है। टिकट की इस प्रकार की मूल्यवृद्धि के कारण सामान्य लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी में ज्वाइन करने के लिए 21 नवंबर को बेंगलुरु जाना है
लहेरियासराय के शिवशंकर चौधरी ने कहा कि मेरे भाई को 21 नवंबर को दिल्ली जाना है, लेकिन फ्लाइट टिकट की कीमत में वृद्धि के कारण उसने निजी बस से जाने का निर्णय लिया है। वहीं, लक्ष्मीसागर के प्रवीण सिंह ने कहा कि पर्व के बाद उन्हें कंपनी में ज्वाइन करने के लिए 21 नवंबर को बेंगलुरु जाना है, लेकिन टिकट की कीमत में वृद्धि देखकर उन्होंने छुट्टी बढ़ाने की अर्जी दी है। उन्होंने कहा कि फ्लाइट टिकट के अधिकतम मूल्य पर नियंत्रण किया जाना अति आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed