फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Coaching student trapped in Patna: Showed love on the pretext of marriage, got abortion, friend also raped

पटना में कोचिंग छात्रा फंसी: शादी का झांसा देकर प्यार दिखाया, गर्भपात कराया, फिर रेप के लिए दोस्त को सौंपा

Sat, 03 Dec 2022 05:18 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 03 Dec 2022 05:18 PM IST
सार

पहले प्रेमी ने शादी का झांसा दे शोषण किया। गर्भपात कराने पर भी नहीं मानी तो दोस्त से रेप कराया। लगातार ब्लैकमेल होती लड़की ने आखिर पुलिस की मदद ली। दोनों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। यह वाकया राजधानी पटना का है। 

विज्ञापन
Coaching student trapped in Patna: Showed love on the pretext of marriage, got abortion, friend also raped
कोचिंग छात्रा से पटना में रेप हो रहा था। - फोटो : Social Media

विस्तार

कोचिंग में पढ़ने के दौरान लड़की प्यार कर बैठी। लड़के ने शादी करने का झांसा दिए रखा। संबंध बनाया और जब गर्भवती हुई तो गर्भपात करवा दिया। जब भी शादी की बात करती, टाल जाता। बाद में विवाद होने लगा तो अंतरंग पलों का वीडियो लड़के ने अपने दोस्त को भेज दिया। अब दोस्त ने वीडियो डिलीट कराने के नाम पर बुलाया और रेप किया। लगातार ब्लैकमेल होती लड़की ने आखिर पुलिस की मदद ली। दोनों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। यह वाकया राजधानी पटना का है।

विज्ञापन

जिसपर भरोसा किया, उसने ही वीडियो बनाकर दोस्त को दिया
लड़की ने पीरबहोर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, तब जाकर पुलिस के पास मामला पहुंचा। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि पटना के एक कोचिंग में पढ़ाई के दौरान उसकी आदित्य राज से दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद हम करीब आ गए। प्रेमी ने शादी की बात कहकर कई बार संबंध बनया। गड़बड़ तब हुई, जब गर्भवती हो गई। इसके बाद प्रेमी शादी से इनकार करने लगा। कई बार इसपर विवाद हो जा रहा था। कोई रास्ता नहीं निकाल प्रेमी ने मेरा गर्भपात भी करवा दिया। शादी की बात करती रही तो अपने साथ बनाए संबंध का वीडियो दोस्त को भेज दिया। उसके दोस्त ने वीडियो की बात पर फोन कर घर बुलाया। वीडियो डिलीट करवाने के लिए उसके घर गई तो उसने भी रेप किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों दोस्त मिलकर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे और ब्लैकमेल कर मेरा शोषण करने लगे।

विज्ञापन


खुद को नुकसान पहुंचाने की जगह पुलिस को बताई पूरी कहानी
ब्लैकमेल होकर अपने साथ कुछ करने की जगह लड़की पीरबहोर थाना पहुंच गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीरबहोर थानेदार सबीह उल हक ने कहा कि लड़की की शिकायत पर उसके प्रेमी आदित्य राज को दोस्त शुभम कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed