फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar said There is Janta Raj not Jungle Raj in Bihar

Bihar: सीएम नीतीश कुमार बोले- बिहार में ‘जंगल राज’ नहीं, ‘जनता राज’ है, भाजपा के आरोपों को किया खारिज

Fri, 09 Sep 2022 06:24 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 09 Sep 2022 06:24 AM IST
सार

राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से सरकार प्रभावित नहीं होती है क्योंकि यह बिहार के लोगों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर सुशील मोदी (पूर्व डिप्टी सीएम) या संजय जायसवाल (राज्य भाजपा प्रमुख) मेरी आलोचना करते हैं, तो उन्हें पार्टी या केंद्र सरकार में बड़े पद मिल सकते हैं।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar said There is Janta Raj not Jungle Raj in Bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में भाजपा से नाता तोड़ राजद के साथ महागठबंधन की नई सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में ‘‘जंगल राज’’ की वापसी के विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि यहां ‘‘जंगल राज’’ नहीं ‘‘जनता राज’’ चल रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘अगर यहां कोई घटना हुई है तो आप जरा बता दीजिए कि इस दुनिया में कोई देश या राज्य है जहां पर कोई आपस में झंझट नहीं करता। कुछ अलग सोच वाले हैं और हमलोग काम करने वाले हैं। समाज के हर तबके को एकजुट करना हमारा दायित्व है।’’ राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से सरकार प्रभावित नहीं होती है क्योंकि यह बिहार के लोगों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "अगर सुशील मोदी (पूर्व डिप्टी सीएम) या संजय जायसवाल (राज्य भाजपा प्रमुख) मेरी आलोचना करते हैं, तो उन्हें पार्टी या केंद्र सरकार में बड़े पद मिल सकते हैं।"
विज्ञापन


विपक्षी एकता पर दिल्ली के दौरे से लौटे नीतीश गुरुवार को गया में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां से पटना वापसी पर हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में जिन लोगों से मुझे मिलना था, उन सभी से मुलाकात हुई। राहुल गांधी से भी बहुत अच्छी बातचीत हुई। सोनिया गांधी अभी देश से बाहर हैं, वे जब दिल्ली आ जाएंगी तो हम उनसे मिलने जाएंगे। कांग्रेस के अलावा भाकपा, माकपा, भाकपा माले समेत अन्य पार्टियों के नेताओं से बात हुई। राजग से अलग होने का हमने जब निर्णय लिया तो अनेक दलों के नेताओं ने फोन किया था। सभी लोगों से अच्छी बातचीत हुई है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश ने कहा, ‘‘बिहार में जब हमलोग भाजपा से अलग हुए तो सात पार्टियां एक साथ हो गईं और अब यहां विपक्ष में भाजपा अकेली पार्टी है।’’ पश्चिम बंगाल और ओडिशा दौरे के संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी से फोन पर बात हुई है। आगे जब बातचीत होगी तो हम मिलने जाएंगे।’’

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘वह (राहुल गांधी) अपनी पार्टी के काम में लगे हैं, यह खुशी की बात है। वह अपने ढंग से काम कर रहे हैं। दिल्ली में हमारी बातचीत लोकसभा चुनाव को लेकर हुई है। लोकसभा चुनाव के पहले विभिन्न राज्यों में लोग एकजुट होंगे तो बहुत अच्छा नतीजा आएगा। यह बात सब लोगों के समझ में आ गई है, ये बहुत अच्छी बात है।’’

यह पूछे जाने पर कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर कौन चेहरा होगा। नीतीश ने कहा, ‘‘सब एकजुट होकर तय करेंगे कि प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा। हम प्रधानमंत्री पद का चेहरा नहीं हैं।’’ उन्होंने कहा, "मेरी प्राथमिकता सभी विपक्षी दलों को एकजुट करना है, न कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला करना। जब समय आएगा, हम प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला करेंगे और आप सभी को बताएंगे।"


नई दिल्ली में ऐतिहासिक राजपथ का नाम बदलकर 'कार्तव्य पथ' करने के केंद्र के फैसले पर कटाक्ष करते हुए कुमार ने बिना किसी का नाम लिए कहा, "जब देश आजादी के 75 वें वर्ष का जश्न मना रहा था तो वे क्या कर रहा थे? इसका नाम बापू के नाम पर होना चाहिए था। भाजपा का एकमात्र काम समाज में अशांति पैदा करना है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed