{"_id":"63e01e4b150d946ba66a4c5d","slug":"cm-nitish-kumar-said-the-total-number-of-jeevika-didis-in-bihar-has-increased-to-more-than-one-crore-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की दुनिया में हो रही सराहना, सीएम बोले- जीविका दीदी कर रही शानदार काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की दुनिया में हो रही सराहना, सीएम बोले- जीविका दीदी कर रही शानदार काम
Mon, 06 Feb 2023 02:53 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कटिहार (बिहार)
पीटीआई, कटिहार (बिहार)
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 06 Feb 2023 02:53 AM IST
सार
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका दीदी शानदार काम कर रही हैं और इस मॉडल ने बड़े पैमाने पर महिलाओं का सशक्तीकरण सुनिश्चित किया है। उन्हें दुनिया भर में सराहना मिल रही है।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की ग्रामीण आजीविका परियोजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए किए गए कार्यों की रविवार को प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के रूप में 'जीविका दीदी' की संख्या राज्य में बढ़कर 1.30 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
कटिहार में अपनी समाधान यात्रा के दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जीविका दीदी शानदार काम कर रही हैं और इस मॉडल ने बड़े पैमाने पर महिलाओं का सशक्तीकरण सुनिश्चित किया है। उन्हें दुनिया भर में सराहना मिल रही है। उनके कार्यों और जीविका मॉडल की प्रशंसा विकसित देशों में भी हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह बहुत संतोष की बात है कि जीविका से जुड़ी महिलाओं की कुल संख्या अब 1.30 करोड़ है। उन्होंने कहा कि जीविका के तहत कई तरह के आजीविका उपायों के माध्यम से महिलाएं अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने में सक्षम हुई हैं।
विज्ञापन
जीविका नाम से चर्चित बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना का महिलाओं के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ा है। इसे 2006 में छह जिलों (गया, खगड़िया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा और पूर्णिया) के 42 प्रखंडों के 4000 गांवों में शुरू किया गया था जिससे 590000 परिवारों को लाभ हुआ था। इस परियोजना से जुड़े सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बिहार में ग्रामीण गरीबों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ाना है।