{"_id":"6662d03a70e9f03df90e83b7","slug":"cm-nitish-kumar-knelt-down-before-pm-narendra-modi-in-nda-parliamentary-party-meeting-2024-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Narendra Modi : सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के सामने यह क्या किया! राजद ने वीडियो शेयर कर कहा- लज्जास्पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narendra Modi : सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के सामने यह क्या किया! राजद ने वीडियो शेयर कर कहा- लज्जास्पद
Fri, 07 Jun 2024 02:47 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:47 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें लिखा था "लज्जास्पद. पतन की पराकाष्ठा ! कितना गिर गए नीतीश!"। राजद का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
विज्ञापन
अब यह तस्वीर वायरल हो रही।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बैठक में शामिल हुए। सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पीएम मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद पर समर्थन देती है। अपना संबोधन खत्म करने के बाद सीएम पीएम नरेंद्र मोदी के बाद आए। पीएम भी सीएम नीतीश को देखते ही खड़े हो गए। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद सीएम अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया। इसमें लिखा था "लज्जास्पद. पतन की पराकाष्ठा ! कितना गिर गए नीतीश!"।
राजद ने लगा दिया बड़ा आरोप
राजद की ओर से जारी किया गया यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो के जरिए राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन आरोप लगा रहे हैं कि सीनियर होने के बावजूद सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की पैर छूने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ लिया। लेकिन, यह दुखद है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि इस तस्वीर को देखकर लगता है कि अब सीएम नीतीश कुमार पतन की ओर बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
राजद ने लगा दिया बड़ा आरोप
राजद की ओर से जारी किया गया यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो के जरिए राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन आरोप लगा रहे हैं कि सीनियर होने के बावजूद सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की पैर छूने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ लिया। लेकिन, यह दुखद है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि इस तस्वीर को देखकर लगता है कि अब सीएम नीतीश कुमार पतन की ओर बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
पटना में लगा सीएम नीतीश का पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
टाइगर जिंदा वाला पोस्टर भी चर्चा में
इधर, एक और तस्वीर वायरल हो रही है। राजधानी के कोतवाली के बाद एक सीएम नीतीश कुमार का एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है। सियासी गलियारे में इस पोस्टर की खूब चर्चा हो रही है। इसमें सीएम नीतीश की तस्वीर के दाएं और बाएं दो बाघ भी हैं। और, लिखा गया है, "टाइगर जिंदा है।" पोस्टर लगाने वाले का नाम सोना सिंह है। सोशल मीडिया पर भी यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।