फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar conducts aerial survey of flood-affected areas of West and East Champaran

बिहार: पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में बाढ़ से बढ़ी मुसीबत, सीएम नीतीश कुमार ने हवाई सर्वे कर हालात का लिया जायजा

Tue, 06 Jul 2021 02:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 06 Jul 2021 02:08 PM IST
सार

बिहार के कई हिस्सों में बारिश से बाढ़ का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar conducts aerial survey of flood-affected areas of West and East Champaran
सीएम नीतीश ने बाढ़ प्रभावति क्षेत्र का दौरा किया - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ के कारण लोग परेशान हैं। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में तो आसमानी आफत से जिंदगी बेहाल हो गई है। बाढ़ से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हवाई सर्वे कर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित लोगों से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। गौरतलब है कि नेपाल से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के मोतिहारी, बेतिया समेत 11 जिलों में बाढ़ आ गई है। कई इलाकों में तो घरों में घुस गया है। क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। यहां की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार की नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही
बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। साथ ही नेपाल की ओर से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, जिससे यहां की सभी नदियां उफान पर है। गंगा, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी, पुनपुन समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। नदियों किनारे रहने वाले रहवासियों को ऊंचे स्थानों पर भेज दिया गया है। साथ ही लोगों से नदी किनारे नहीं जाने का निर्देश दिया गया है। राज्य में इस साल तय समय से पहले ही बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। उत्तरी बिहार में बाढ़ का पानी कई जिलों में घुस गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed