{"_id":"6508581668b9040ca10493bb","slug":"cm-nitish-kumar-bihar-government-education-minister-chandrashekhar-commented-on-shree-ram-after-ramcharitmanas-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार के मंत्री को सपने में दिखे श्रीराम; तेजस्वी की सलाह बेकार, शिक्षा मंत्री ने अब कही ऐसी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार के मंत्री को सपने में दिखे श्रीराम; तेजस्वी की सलाह बेकार, शिक्षा मंत्री ने अब कही ऐसी बात
Mon, 18 Sep 2023 07:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 18 Sep 2023 07:30 PM IST
सार
Shri Ram : रामचरितमानस पर विवाद खड़ा कर सुर्खियों में आए नीतीश कुमार सरकार के शिक्षा मंत्री पर न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सीख का असर है और न तेजस्वी यादव की सलाह का। अब उन्होंने कहा है कि भगवान श्रीराम सपने में आकर उनसे यह उम्मीद जता रहे थे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री प्रोफ़ेसर चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामचरितमानस पर तरह तरह के विवादित बयान देने के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने आज फिर कुछ ऐसी ही बात फिर कह दी। इस बात को लेकर फिर से घमासान शुरू हो गया है। "रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है" के बाद अब शिक्षा मंत्री ने कहा कि उनके सपनों में भगवान श्री राम आये और उन्होंने प्रो. चंद्रशेखर से कहा कि मुझे बचा लो।
सपने में दिखे भगवान श्री राम
शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर रविवार को सुपौल के रामपुर गांव में एक शिक्षक नेता के पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने फिर से अपने भाषण के दौरान कहा कि “भगवान राम मेरे सपने में आए और कहा कि देखो चंद्रशेखर, हमको इनलोगों ने बाजार में बेच दिया है। हमको बिकने से बचा लो। इसलिए हम कही-कभार इस तरह की बात कर देते हैं।”