फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag Paswan Nitish Kumar disputes, Bihar Politics, JDU, rjd

Bihar: 'मामा कंस की तरह मां देवकी के हर पुत्र को मार देना चाहते हैं नीतीश' चिराग पासवान का बड़ा हमला

Mon, 08 Aug 2022 10:07 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 08 Aug 2022 10:07 AM IST
सार

Chirag Paswan Attacks Cm Nitish Kumar: आरसीपी सिंह को भाजपा का चिराग मॉडल बताने पर चिराग पासवान भड़क गए हैं। चिराग पासवान ने सीएम नीतीश और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर हमला बोला है।

विज्ञापन
Chirag Paswan Nitish Kumar disputes, Bihar Politics, JDU, rjd
नीतीश कुमार और चिराग पासवान(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार की सियासत  इन दिनों एक बार फिर से गरमा गई है। अगले 48 घंटों में भाजपा और जेडीयू गठबंधन टूटने के भी आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल, इन सब उलटफेर के पीछे जदयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह का हाथ बताया जा रहा है। जेडीयू ने आरोप लगाया है कि आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के खिलाफ षडयंत्र रच रहे थे। जेडीयू के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने आरसीपी सिंह को भाजपा का चिराग मॉडल तक बता दिया है। वहीं अब ललन सिंह के इस बयान के बाद लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने  सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए सीएम नीतीश और ललन सिंह पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही आज फूट हो गई: चिराग पासवान
चिराग पासवान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सकारात्मक राजनीति करता हूं। किसी का कोई मॉडल नहीं हूं। दूसरे का घर तोड़ने वाले के घर में ही आज फूट हो गई है। बेहतर होगा कि वे कारणों को बाहर चौराहे पर ना तलाशे। आज  नीतीश कुमार यही  कहना चाह रहे हैं कि मेरे नाक के नीचे आरसीपी सिंह भ्रष्टाचार करते रहे और फिर भी आप सुशासन बाबू कहलाते हैं। बिहार की जनता के साथ ये सरासार धोखा है और इसका जवाब बिहार की जनता ही देगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मामा कंस की तरह मां देवकी के हर पुत्र को मार देना चाहते हैं नीतीश: चिराग 
चिराग ने आगे कहा कि नीतीश जी साल 2020 में भी कंफ्यूजन में थे और आज भी कंफ्यूज्ड हैं। उन्हें चिराग पासवान ने नहीं-बिहार की 13 करोड़ जनता ने हराया था। मैं तो जनभावनाओं का प्रतिनिधि तब भी था और आज भी हूं। 2024 में हार का डर ऐसा घुस गया है कि मामा कंस की तरह मां देवकी के हर पुत्र को मार देना चाहते हैं। पहले मुझ पर हमला और अब आरसीपी सिंह पर। नहीं जानते कि सियासी वध के लिए कृष्ण ने अवतार ले लिया है। इसबार पाला बदलना भी काम नहीं आएगा। ये तीन योद्धा जो बैठे थे। इनका ट्रैक रिकॉर्ड देखने के लिए ज्यादा पीछे जाने की जरूरत नहीं है। आसानी से पता चल जाएगा कि सीएम नीतीश को दरअसल डरना किससे चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed