{"_id":"5fc804cb35af5d7117525520","slug":"chirag-paswan-dissolved-all-committees-in-party-parliamentary-board-meeting-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में सभी कमेटियों को किया भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में सभी कमेटियों को किया भंग
Thu, 03 Dec 2020 02:49 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 03 Dec 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
चिराग पासवान
- फोटो : ANI
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने लोजपा की बिहार प्रदेश की सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रदेश कार्य समिति समेत सभी प्रकोष्ठों को भंग करने का एलान किया है।
विज्ञापन
चिराग ने कहा कि संगठन को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। दो महीने के अंदर नई कमेटी की घोषणा की जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा ने एनडीए के साथ ही महागठबंधन का भी नुकसान पहुंचाया है। जिन 54 सीटों पर लोजपा ने खेल बिगाड़ने का काम किया उनमें 25 जदयू की थीं।
विज्ञापन