फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag Paswan accuses Congress of doing politics over Rahul's loss of Parliament membership, advises Gandhi

Bihar: चिराग ने राहुल की संसद सदस्यता जाने को लेकर कांग्रेस पर राजनीति करने का लगाया आरोप, गांधी को दी नसीहत

Fri, 24 Mar 2023 10:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Mar 2023 10:25 PM IST
सार

चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी की सजा को लेकर जो फैसला आया, वह पूर्णतः अदालत का फैसला है। इसमें किसी तरह की कोई राजनीति नहीं है। बल्कि अदालत के फैसले के बाद जिस तरह से कांग्रेस अब अपना रोल अदा कर रही है। इससे तो यह लगता है कि पूरे मामले पर कांग्रेस राजनीति कर रही है।

विज्ञापन
Chirag Paswan accuses Congress of doing politics over Rahul's loss of Parliament membership, advises Gandhi
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा के बहेड़ी पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए चिराग ने आजादी के 75 साल बाद भी पिछड़ेपन पर खेद व्यक्त किया। वहीं, उन्होंने इसके लिए 90 के दशक के बाद की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर इस कार्यकाल में सरकार सकारात्मक सोच दिखाती तो मजदूरी, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए लोगों को अन्य राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ता। हमारे राज्यों में मूलभूत जरूरत के अभाव के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस और राहुल गांधी को लिया निशाने पर
सभा के बाद निजी काम से दरभंगा शहर पहुंचे सांसद चिराग पासवान ने मीडिया से भी बात की। इस दौरान चिराग ने राहुल गांधी की मानहानि मुकदमे में हुई सजा और संसद की सदस्यता जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पूरे मामले में कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया। साथ ही राहुल गांधी को कई नसीहत भी दे डालीं।
विज्ञापन


चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी की सजा को लेकर जो फैसला आया, वह पूर्णतः अदालत का फैसला है। इसमें किसी तरह की कोई राजनीति नहीं है। बल्कि अदालत के फैसले के बाद जिस तरह से कांग्रेस अब अपना रोल अदा कर रही है। इससे तो यह लगता है कि पूरे मामले पर कांग्रेस राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'...वो ऑर्डिनेंस नहीं फाड़ते तो यह दिन न देखना पड़ता'
इसके अलावा चिराग ने राहुल गांधी के बोले शब्दों को दुहराते हुए कहा कि वे पढ़े लिखे युवा नेता हैं। लेकिन शब्दों का चयन और उसकी मर्यादा का वे ख्याल नहीं रखते हैं। देश से लेकर विदेश में उनकी भाषा एक समान होती है। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के समय की घटना को याद दिलाई। उन्होंने कहा कि यही कानून संसोधन का ऑर्डिनेंस आया था, जिसे राहुल गांधी ने फाड़ दिया था। अगर तब संसोधन हो गया होता तो राहुल गांधी को आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed