फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   child marriage in india : child marriage in bihar, 17 year elder groom from madhya pradesh arrested

Bihar News : 14 साल की लड़की बन रही थी दुल्हन; 31 साल का युवक मध्य प्रदेश से आया था शादी रचाने, पहुंचा जेल

Thu, 22 Jun 2023 01:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 22 Jun 2023 01:19 PM IST
सार

बिहार में मध्य प्रदेश से 31 साल का युवक 14 साल की नाबालिग लड़की से शादी करने आया था लेकिन पुलिस ने दुल्हा और दलाल सहित इस शादी में शामिल छः लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। [पुलिस का कहना है कि शादी करवाने के लिए दलाल ने लड़का पक्ष से एक लाख रुपये लिए थे।

विज्ञापन
child marriage in india : child marriage in bihar, 17 year elder groom from madhya pradesh arrested
दुल्हा सहित शादी में शामिल छः लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामला मधुबनी जिला के  मधेपूर थाना क्षेत्र के संगत चौक की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि संगत चौक स्थित एक निजी मकान में किराए पर रह रही एक महिला ने मंगलवार की रात अपनी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी 31 वर्षीय लड़के से करवा दी। किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव घटनास्थल पर पहुंचे और नाबालिग लड़की से शादी रचाए दुल्हा सहित इस शादी में शामिल छः लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस इन लोगों के चंगुल से नाबालिग लड़की को भी छुड़ाकर थाना ले लाई।

विज्ञापन


देह व्यापार के दलदल में धकेलने की आशंका
पुलिस का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्राथमिकी में मानव तस्करी कर लड़की को ले जाकर कहीं और बेच देने या देह व्यापार के दलदल में धकेल देने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


इनसब को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
नाबालिग लड़की की पहचान भेजा थाना क्षेत्र स्थित कोसी दियारा के एक गांव की है। जबकि नाबालिग से शादी रचाने आए 31वर्षीय दूल्हा रामदयाल अहिरवार,मध्यप्रदेश राज्य के सागर जिला अंतर्गत भानगढ़ थाना क्षेत्र स्थित गुड़ीयाना गांव का रहने वाला है। मधेपूर थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि मधेपुर संगत चौक निवासी गौरी शंकर राय के मकान के छत पर शादी करवाई जा रही थी। उसी मकान में लड़की की मां किराए पर रहती थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से छ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में नाबालिग लड़की की मां, मकान मालिक गौरी शंकर राय, शादी करवाने वाले दलाल सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र स्थित कमरैल गांव निवासी परमेश्वर चौपाल, मधेपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड 10 निवासी संतोष मिश्र (पंडित), दुल्हा रामदयाल अहिरवार और उनके पिता धन्नू अहिरवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
शादी रचाने मध्य प्रदेश से पहुंचे दूल्हा रामदयाल अहिरवार ने बताया कि इस सारे खेल का मास्टर माइंड परमेश्वर चौपाल है। परमेश्वर चौपाल के एक रिश्तेदार के बुलावे पर वह शादी करने मध्यप्रदेश से आया था। उसने दलाल को एक लाख रुपए भी दिए। थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि नाबालिग लड़की से शादी करने तथा इस शादी को करवाने में शामिल लोगो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस सबों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed