{"_id":"64296fd8a35742319b0e0c83","slug":"chief-secretary-and-dgp-said-on-nuisance-in-nalanda-and-sasaram-everything-is-under-control-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : DGP भट्ठी बोले- शांति भंग करने का प्रयास पुलिस-प्रशासन ने किया विफल; 107 गिरफ्तार, सबको सजा मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : DGP भट्ठी बोले- शांति भंग करने का प्रयास पुलिस-प्रशासन ने किया विफल; 107 गिरफ्तार, सबको सजा मिलेगी
Sun, 02 Apr 2023 05:36 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 02 Apr 2023 05:36 PM IST
सार
नालंदा और सासाराम में हुए उपद्रव को लेकर बिहार के DGP और मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने रविवार शाम मीडिया से बातचीत की। DGP आरएस भट्ठी ने कहा वर्तमान में पूरे राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस मुख्यालय में DGP और मुख्य सचिव ने मीडिया से बातचीत की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा और सासाराम में हुए उपद्रव को लेकर बिहार के DGP और मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने रविवार शाम मीडिया से बातचीत की। DGP आरएस भट्ठी ने कहा वर्तमान में पूरे राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सासाराम और बिहार शरीफ में जो कुछ घटनाएं हुई हैं। उनमें अभी तक कुल 109 व्यक्ति विभिन्न कांडों में संलिप्त पाए गए हैं। उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। लगातार हम और ऐसे लोगों की पहचान कर रहे हैं ताकि सभी दोषियों की गिरफ्तारी हो सके। किसी भी ऐसे असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। कानून पूरी ताकत के साथ उनसे निपटेगा।
हर वर्ष केंद्रीय अतिरिक्त बल मांग की जाती है
DGP ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर हर वर्ष केंद्रीय अतिरिक्त बल मांग की जाती है। घटना के बाद भी शनिवार की शाम और बल की मांग की गई थी। इनमें रविवार दोपहर केंद्रीय बल की 4 कंपनियां नालंदा पहुंच गई। DGP ने कहा कि यह निश्चित तौर पर एक प्रयास था, राज्य की अमन शांति को प्रभावित करने का। इसे पुलिस-प्रशासन ने मिलकर विफल किया है। हम पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं कि आगे हम ऐसी घटना नहीं होने देंगे, जिससे कि सामान्य शांति, विधि-व्यवस्था की स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव दिखे। जो ऐसे लोग हैं, चाहे वह कहीं भी हों, उनकी हम पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाएंगे।
मुख्य सचिव बोले- अपराध करने वाले को सजा दिलाई जाएगी
मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि जिन्होंने किसी तरह का सामाजिक या कानूनी अपराध किया है, उन्हें कानून के दायरे में लाकर सजा दिलाई जाएगी। यह मुख्यमंत्री का निर्देश है। मैं उनका यह निर्देश आप के माध्यम से, मीडिया के माध्यम से सभी तक पहुंचाना चाहता हूं कि राज्य सरकार इस बात पर दृढ़ है कि शांति व्यवस्था बनी रहे। किसी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।