फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chief Minister Nitish Kumar inaugurated 60 thousand liter capacity ethanol plant in Nalanda

Bihar News: नालंदा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार; 60 हजार लीटर क्षमता वाले इथेनॉल प्लांट की शुरुआत की

Fri, 29 Sep 2023 01:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Sep 2023 01:22 PM IST
सार

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहारशरीफ में चंद्रिका पावर के इथेनॉल प्लांट की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में हाइब्रिड इंजन में इथेनॉल के उपयोग से ही वाहन चलेंगे। इससे प्रदूषण कम होता है।

विज्ञापन
Chief Minister Nitish Kumar inaugurated 60 thousand liter capacity ethanol plant in Nalanda
इथेनॉल प्लांट का उद्घाटन करने बिहारशरीफ पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को बिहारशरीफ प्रखंड के फतेहली गांव पहुंचे। जहां उन्होंने चंद्रिका पावर के इथेनॉल प्लांट का रिमोट के जरिए शुरुआत की। इस प्लांट का निर्माण जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता राजीव रंजन के बेटे रुहेल रंजन के द्वारा कराया गया है। रुहेल रंजन ही प्लांट के डायरेक्टर हैं।

विज्ञापन


मक्का और धान से होगा इथेनॉल का निर्माण
इस प्लांट में प्रत्यक्ष रूप से दो सौ लोग जबकि अप्रत्यक्ष रूप से 12 सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके सृजन हो जाने से आसपास के किसान भी काफी लाभांवित होंगे। मक्का और धान से इथेनॉल का उत्पादन होगा। प्लांट में प्रतिदिन 60 हजार लीटर इथेनॉल का उत्पादन होगा। इसके लिए आसपास की राइस मिलों और किसानों से मक्का तथा चावल के लिए समन्वय स्थापित कर लिया गया है।
विज्ञापन


आने वाले समय में वाहनों में होगा उपयोग
आने वाले समय में हाइब्रिड इंजन में इथेनॉल के उपयोग से ही वाहन चलेंगे। इससे प्रदूषण कम होता है। साथ ही पेट्रोल के दामों पर भी अंकुश लगेगा और पर्यावरण प्रदूषित होने से भी बचेगा। मुख्यमंत्री इथेनॉल प्लांट में 15 मिनट ही रुके। उद्घाटन के बाद वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। इसके बाद सड़क मार्ग से वापस पटना लौट गए। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed