फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhath Puja : Three people of the same family died in Bhagalpur. Six people drowned in Ganga river

Chhath Puja : छठ पूजा में छह लोग गंगा में डूबे, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन का चल रहा है इलाज

Tue, 05 Nov 2024 03:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Nov 2024 03:24 PM IST
सार

Bihar : आज से आस्था अक महापर्व छठ की शुरुआत नहाय खाय से शुरू हो गई, लेकिन इसके साथ ही बिहार में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक ही परिवार के तीन लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। एक दूसरे को बचाने में 6 लोग गंगा में डूब गये थे।

विज्ञापन
Chhath Puja : Three people of the same family died in Bhagalpur. Six people drowned in Ganga river
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भागलपुर में छठ घाट की सफाई कर रहे छह लोग गंगा नदी में डूब गए। इस घटना में हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना बड़ी मोहनपुर  के दियारा इलाके का है। मृतकों की पहचान मौसम कुमारी (15), जीतन कुमार और आशुतोष कुमार शामिल है। यह सभी एक ही परिवार के लोग हैं इधर घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घाट बनाने के दौरान छह लोग डूबे 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जीतन कुमार अपने फुआ मौसम कुमारी के घर आया था और यहां एकचारी द्वारा इलाके के बड़ी मोहनपुर घाट पर साफ सफाई करने के लिए पहुंचा था। बताया जा रहा है कि छठ घाट का सभी घाट की सफाई कर रहे थे। इस दौरान एक शख्स गहरे पानी में चला गया।  उसको डूबते देख वहां मौजूद उसे बचाने के लिए पानी में उतरते चले गये, जिसको बचाने में एक-एक कर 6 लोग डूब गए।इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


प्रशासनिक लापरवाही से हुई घटना 
स्थानीय लोगों का आरोप है बड़ी मोहनपुर घाट खतरनाक है, लेकिन प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की सुविधा मुहैया नहीं कराया गया है। ना ही घाट पर निरीक्षण करने के लिए कोई अधिकारी    पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दियारा इलाके का यह सबसे बड़ा छठ घाट है, जहां पर 5000 से अधिक लोग भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना का जिम्मेदार भी प्रशासनहै। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed