फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CHAVANNI arrested for attacking RAEES: named in the attack on MLC candidate with AK47, caught in Kolkata

रईस पर हमला करने वाला चवन्नी गिरफ्तार: एमएलसी प्रत्याशी पर AK47 से हमले में था नामजद, कोलकाता में पकड़ाया

Fri, 23 Dec 2022 03:51 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 23 Dec 2022 03:51 PM IST
सार

अप्रैल में चुनाव के दरम्यान सीवान में एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर हमले का आरोपी यूपी का चवन्नी सिंह कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया। एमएलसी प्रत्याशी रहे रईस खान के काफिले पर वोटिंग के दिन AK47 से हमला हुआ था। इसमें एक राहगीर की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
CHAVANNI arrested for attacking RAEES: named in the attack on MLC candidate with AK47, caught in Kolkata
सफेद नकाब में गिरफ्तार चवन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अप्रैल में चुनाव के दरम्यान सीवान में एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर हमले का आरोपी यूपी का चवन्नी सिंह कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया। एमएलसी प्रत्याशी रहे रईस खान के काफिले पर वोटिंग के दिन AK47 से हमला हुआ था। इसमें एक राहगीर की मौत हो गई थी। इस केस में मऊ निवासी उदय प्रताप सिंह के बेटे चवन्नी सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। प्राथमिकी के बाद से वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। अब गुप्त सूचना के आधार पर सीवान पुलिस ने पश्चिम बंगाल की कोलकाता पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया है। चवन्नी वहां नाम बदल कर रह रहा था।
विज्ञापन


काफिले पर हमला, गुजरते शख्स की हुई थी मौत
4 अप्रैल 2022 को एमएलसी पद से निर्दलीय प्रत्याशी रईस खान चुनाव के दिन समर्थकों के साथ ग्यासपुर जा रहे थे तो महुवल के पास उनके काफिले पर AK47 से हमला हुआ था। रईस को तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन फायरिंग के दौरान उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। केस में कई लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पहले भी कुछ लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब चवन्नी सिंह को कोलकाता पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


चवन्नी पर आधा दर्जन मामले पहले से हैं दर्जं
शुक्रवार दोपहर बाद सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने चवन्नी सिंह को पेश करते हुए बताया कि इसपर बिहार के साथ उत्तर प्रदेश में भी कई केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि यूपी के मऊ में कांड संख्या 1651/2009, 392/411, गाजीपुर में 635/2009, 325/25 और 636/2021 दर्ज है, जबकि नगर थाना कांड संख्या में भी यही आरोपी है। चवन्नी पर धारा 302 का भी केस है। उसपर गोपालगंज के हथुआ में भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed