{"_id":"6863e8137b896f5ff403a26e","slug":"chaos-over-arrest-of-zila-parishad-candidate-road-blockade-and-protest-led-by-mla-anjar-naimi-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जिला पार्षद प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर बवाल, विधायक अंजार नईमी के नेतृत्व में सड़क जाम और प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जिला पार्षद प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर बवाल, विधायक अंजार नईमी के नेतृत्व में सड़क जाम और प्रदर्शन
Tue, 01 Jul 2025 07:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 01 Jul 2025 07:22 PM IST
सार
किशनगंज के बहादुरगंज में जिला परिषद प्रत्याशी आसिफ रजा की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन किया गया। विधायक अंजार नईमी और AIMIM नेता अख्तरूल ईमान ने पुलिस कार्रवाई को गलत ठहराया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
जिला पार्षद प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर हुआ बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज जिले के बहादुरगंज में जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी आसिफ रजा की गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार को भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व स्थानीय विधायक अंजार नईमी ने किया। प्रदर्शनकारियों ने एलआरपी चौक जहांन अली बस अड्डा पर बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस ने बाइक जब्ती के मामूली विवाद में आसिफ रजा को झूठे मुकदमे में फंसा कर गिरफ्तार किया और उनके साथ मारपीट की। इस घटना को लेकर बहादुरगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं।
यह भी पढ़ें: तेलंगाना हादसा, दो बिहारी श्रमिकों की मौत पर सरकार ने दिया मुआवजा, जांच के आदेश
विज्ञापन
स्थिति तनावपूर्ण होती देख विधायक अंजार नईमी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया और जाम समाप्त करवाया। विधायक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने दोषी थाना कर्मियों का तबादला कर दिया है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने दोषियों के निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग की।
वहीं, एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने इस घटना को “लोकतंत्र की हत्या” करार दिया। उन्होंने एसपी और डीआईजी से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित दारोगा को सस्पेंड करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वसीकुर रहमान, नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि वसीम अख्तर, मुखिया संघ अध्यक्ष रफीक आलम, जदयू नेता एहतेशाम अंजुम समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।