फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI will find the missing 'KHUSHI' of vegetable seller: Bihar police failed, central team reached muzaffarpur

सब्जी बेचने वाले की गुम 'खुशी’ तलाशेगी सीबीआई: बिहार पुलिस रही नाकाम, मुजफ्फरपुर पहुंची केंद्रीय जांच टीम

Fri, 23 Dec 2022 06:03 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Fri, 23 Dec 2022 06:03 PM IST
सार

पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित खुशी अपहरण केस को सीबीआई ने ले लिया। शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने मुजफ्फरपुर में जांच शुरू कर दी। अपहरण के 20 महीने बाद भी अब परिजनों को सीबीआई जांच से बच्ची के मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
CBI will find the missing 'KHUSHI' of vegetable seller: Bihar police failed, central team reached muzaffarpur
मुजफ्फरपुर पहुंची सीबीआई टीम को देख परिजनों को जागी उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

16 फरवरी 2021...कोरोना के उतार-चढ़ाव का दौर। मुजफ्फरपुर में घर के पास ही सरस्वती पूजा पंडाल से खुशी गायब हो गई। पांच साल की रही होगी तब। डेढ़ महीने में इस घटना को दो साल हो जाएंगे। जब गायब हुई, तभी मां-बाप ने एक युवक पर शक जताया था। छह महीनों तक पुलिस नहीं ढूंढ़ सकी, तो मां-बाप ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग उठाई। सीबीआई जांच नहीं होने पर आत्मदाह तक की धमकी दी। मगर, बिहार पुलिस से कुछ नहीं हुआ। इसी महीने की 5 तारीख को पटना हाईकोर्ट ने यह केस सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया। एफआईआर दर्ज करते हुए शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने मुजफ्फरपुर में जांच शुरू कर दी। घटना के 20 महीने बाद भी जब सीबीआई ने जांच शुरू की तो पिता राजेंद्र साह ने कहा- "बहुत छोटे आदमी हैं हम, हमारे लिए देश की सबसे बड़ी एजेंसी आई है। उम्मीद है कि अब हमें हमारी बेटी मिल जाएगी।"
विज्ञापन


 

CBI will find the missing 'KHUSHI' of vegetable seller: Bihar police failed, central team reached muzaffarpur
मुजफ्फरपुर में पूछताछ के लिए पहुंची सीबीआई टीम। - फोटो : अमर उजाला
यह आस है बड़ी, अब सीबीआई जोड़ेगी कड़ियां
सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को जांच शुरू की तो सब्जी विक्रेता राजेंद्र साह और उनकी पत्नी के आंसू फिर निकल आए। उन्होंने कहा- "पांच साल की खुशी अब सात साल की हो गई होगी...बस, अब हमको हमारी बेटी मिल जाए...आस जगी है...उम्मीद है कि बहुत जल्दी मिल जाएगी...वह लोग भी बोल रहे हैं कि बहुत जल्दी हमारी बच्ची मिल जाएगी।" मुजफ्फरपुर के चर्चित खुशी अपहरण कांड में ब्रह्मपुरा थाना ने नामजद आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार किया था, लेकिन खुशी के परिजनों के अनुसार सख्ती से पूछताछ नहीं होने के कारण उसने सच छिपा लिया। शुक्रवार को सीबीआई जांच शुरू होने के बाद राजेंद्र साह ने कहा कि अब सीबीआई आगे-पीछे का सबकुछ जोड़ेगी, पता करेगी, सख्ती से पूछताछ करेगी तो खुशी मिल ही जाएगी।

बिहार पुलिस पर परिजनों की फरियाद, कोर्ट की फटकार बेकार
मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से गायब हुई खुशी को ढूंढ़ नहीं पाने पर हाईकोर्ट ने बिहार पुलिस को हर सुनवाई में खरी-खोटी सुनाई, लेकिन न तो परिजनों की फरियाद सुनी गई और न न्यायालय की फटकार का असर पड़ा। इसी महीने 5 दिसंबर को हाईकोर्ट ने भी बिहार पुलिस से उम्मीद नहीं देख केस सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था। दो दिन पहले सीबीआई ने इस केस को हाथ में लिया और शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने ब्रह्मपुरा थाना से कागजातों की जानकारी के साथ केस से जुड़े पुलिस अधिकारियों से अबतक के तथ्य लिए। सीबीआई की टीम ने खुशी के मां-बाप से भी सारी जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed