फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI raids Lalu Prasad's hideouts, Search operations continue

होटल घोटाले में लालू-राबड़ी, तेजस्वी पर FIR, 65 लाख में खरीदी 32 करोड़ की जमीनः CBI

Fri, 07 Jul 2017 01:22 PM IST
amarujala.com- Presented By- मनीष कुमार
amarujala.com- Presented By- मनीष कुमार Updated Fri, 07 Jul 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
CBI raids Lalu Prasad's hideouts, Search operations continue

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई की जांच का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। 2006 रेलवे होटल के टेंडर मामले में सीबीआई ने लालू समेत राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, सरला गुप्ता, आईआरसीटीसी के तत्कालीन एमडी पीके गोयल, विजय कोचर, विनय कोचर पर आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


लालू और बाकी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया है। सीबीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि होटल आवंटन में बड़ा घोटाला हुआ है। सीबीआई का कहना है कि 32 करोड़ की जमीन को करीब 65 लाख में दे दिया गया।
विज्ञापन

 
बताते चलें कि लालू पर आरोप है कि जब वे रेलमंत्री थे उस दौरान उन्होंने निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया है। मामले में सीबीआई ने देशभर में लालू के 12 ठिकानों पर छापे मारे हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और इस केस की गंभीरता से जांच की जा रही है।

इस बीच लालू यादव चारा घोटला मामले में आज यानि शुक्रवार को सीबीआई के कोर्ट के सामने पेश हुए हैं। लालू ने कोर्ट जाने से पहले कहा कि कोर्ट में पेश हो जाने के बाद वे पूरे मुद्दे पर बयान देंगे।
 
वहीं लालू के परिवार पर आरोप लगाने वाले बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार से मांग की है कि वे लालू के बेटों को कैबिनेट से हटा दें।
दरअसल मामला यह है कि 2006 में रेलमंत्री रहते हुए लालू पर निजी कंपनी को आवंटन के जरिये लाभ पहुंचाने का आरोप है। अभी भी दिल्ली, पटना, रांची और पुरी में सीबीआई की ओर से लालू परिवार के ठिकानों पर  सर्च ऑपरेशन जारी है।

मामले में लालू यादव, रावड़ी देवी और दो अन्य के खिलाफ सीबीआई छापेमारी कर रही है। इस जांच के दायरे में लालू के बेटे तेजस्वी यादव भी शामिल हैं। सीबीआई ने रेलवे टेंडर केस लालू,रावड़ी और उनके बेटे तेजस्वी सहित आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

CBI कर रही है लगातार छापेमारी

CBI raids Lalu Prasad's hideouts, Search operations continue
मामले में सीबीआई ने लालू के सुजाता होटल पर छापा मारा है। इसके अलावा सीबीआई ने दिल्ली, गुरुग्राम, पटना, रांची और पुरी में लालू के ठिकानों पर छापेमारी की है। इसके साथ ही सीबीआई ने प्रेमचंद्र गुप्ता की पत्नी सरला देवी के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। सीबीआई छापेमारी पर आरजेडी ने राजनीतिक चाल का आरोप लगाया है। लालू यादव के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

एक ओर सीबीआई और दूसरी ओर बेनामी संपत्ति के मामले में लालू परिवार पहले से ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच चल रही है। बता दें कि पिछले दिनों इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लालू के कई ठिकानों पर बेनामी संपत्ति के मामले में छापेमारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed