फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI informs Court about fresh chargesheet in Land for Job Scam case on RJD Party chief Lalu Prasad Yadav bihar

Lalu Yadav : गृह मंत्रालय ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद पर नई चार्जशीट की अनुमति दी; लैंड फॉर जॉब का मामला

Tue, 12 Sep 2023 12:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 12 Sep 2023 12:38 PM IST
सार

Land For Job : रेलवे में नौकरी देने के नाम पर जमीन लेने के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर दिल्ली से निकली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो को इस मामले में नई चार्जशीट फाइल करने की केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन
CBI informs Court about fresh chargesheet in Land for Job Scam case on RJD Party chief Lalu Prasad Yadav bihar
लालू प्रसाद यादव - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

देश का रेल मंत्री रहते रेलवे में नौकरी देने के एवज में अपने, रिश्तेदारों या करीबियों के नाम पर जमीन लिखवाने, यानी लैंड फॉर जॉब घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है। वह केंद्रीय जांच एजेंसियों पर प्रताड़ना का भले जितना आरोप लगा रहे हों, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कदम आगे बढ़ा दिया है। सीबीआई ने दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट को जानकारी दी है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से उसे पूर्व रेल मंत्री के खिलाफ लैंड फॉर जॉब घोटाले में नई चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन


एक सप्ताह में बाकी अनुमति, सुनवाई 21 को
राउज़ एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई के दौरान गृह मंत्रालय से फ्रेश चार्जशीट के लिए अनुमति की अद्यतन जानकारी दी। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के खिलाफ नई चार्जशीट के लिए अनुमति मिल गई है और रेलवे के तीन अधिकारियों के खिलाफ भी एक हफ्ते में ऐसी अनुमति मिल जाएगी। कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दी गई जानकारी को देखते हुए 21 सितंबर को सुनवाई की अगली तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन


सीबीआई ने जमानत रद्द करने की भी मांग की थी
इससे पहले, सीबीआई ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को हाईकोर्ट से मिली जमानत को भी रद्द करने की मांग की थी। इस मांग पर सुनवाई की लंबी तारीख मिल चुकी है। सीबीआई की दलील थी कि लालू को खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दी गई, जबकि वह सैर-सपाटा कर रहे हैं। लालू की ओर से इस सीबीआई की इस दलील के जवाब में कहा गया था कि इस उम्र में उन्हें जेल में बंद रखने से कोई फायदा नहीं होगा। जमानत खारिज करने की सीबीआई की अपील के बाद माना जा रहा था कि लालू प्रसाद की गतिविधियां घटेंगी, लेकिन वह लगातार सक्रिय हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बने भाजपा-विरोधी इंडिया गठबंधन की बैठक में मुंबई भी गए और बिहार में वह गोपालगंज के बाद अब झारखंड में देवघर जाकर मंदिर का दर्शन कर लौटे हैं। इस बीच लालू पटना के गंगा पथ पर भी नजर आए हैं और वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी मुख्यालय का भ्रमण करते हुए भी दिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed